Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Six gates of Bansagar Dam opened; water being released into the Son River; administration issues alert.
{"_id":"6a93db2de67e4f776505fad7","slug":"six-gates-of-bansagar-dam-opened-water-being-released-into-the-son-river-administration-issues-alert-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4666701-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहडोल: बाणसागर बांध के छह गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: बाणसागर बांध के छह गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा जा रहा पानी; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:22 PM IST
Link Copied
बाणसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं। रविवार को बांध से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की निकासी शुरू होने के बाद सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
बाणसागर पक्का बांध संभाग क्रमांक-3 के कार्यपालन यंत्री द्वारा जारी पत्र के अनुसार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। 30 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे बांध का जलस्तर 341.58 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि बांध का पूर्ण जलभराव स्तर (एफआरएल) 341.64 मीटर है। यानी बांध का जलस्तर पूर्ण जलभराव स्तर से महज 0.06 मीटर नीचे पहुंच गया था।
जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी और कैचमेंट क्षेत्र में बारिश की सक्रियता को देखते हुए बांध प्रबंधन ने गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार छह रेडियल गेट को दो-दो मीटर खोलकर स्पिलवे के माध्यम से सोन नदी में पानी छोड़े जाने की योजना बनाई गई थी। फिलहाल गेट खोल दिए गए हैं और नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की है। खासकर निचले क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नदी में पानी का बहाव बढ़ने की स्थिति में पुल-पुलियों और रपटों को पार नहीं करने की सलाह भी दी गई है।
अधिकारियों ने मैदानी अमले को भी अलर्ट रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें। बांध के गेट खुलने के बाद अब सोन नदी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।