Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Budhni Triple Murder Cracked in 36 Hours; Two Arrested Over a Rs 2 Lakh Debt Dispute

सीहोर: दो लाख रुपये की उधारी बनी तीन हत्याओं की वजह, बुधनी में पति-पत्नी और जवान बेटे की हत्या का राज खुला

Thu, 19 Nov 2026 07:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2026 07:02 PM IST
Sehore: Budhni Triple Murder Cracked in 36 Hours; Two Arrested Over a Rs 2 Lakh Debt Dispute
सीहोर जिले के बुधनी में पति-पत्नी और उनके जवान बेटे की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। करीब दो लाख रुपये के कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए दो आरोपियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल तक टॉयलेट में डाल दिया। पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मृतकों के घर में उनके साथ बैठकर चाय पी और फिर साथ लेकर आए कुल्हाड़ी से उन्हें काट दिया।

घर के भीतर खून से सना मिला पूरा परिवार
बुधनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित कोरी मोहल्ले में 18 नवंबर बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब मीणा परिवार के घर के भीतर तीन लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (47), पत्नी राधा मीणा (45) और बेटे अश्विन मीणा (18) के रूप में हुई। तीनों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की गई थी। एक आरोपी ने हाथ पकड़े और दूसरे ने कुल्हाड़ी से प्रहार किए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।

पढे़ं:  रोटी देने की बात पर पिता से भिड़ा बेटा, लकड़ी के फाचरे से पीटकर कर दी हत्या; सिर-मुंह पर किए चार-पांच वार

बकरियों की आवाज से खुला खौफनाक हत्याकांड
घटना का खुलासा सुबह करीब 7:55 बजे हुआ। पड़ोस में रहने वाला हेमराज मेहरा घर के बाहर मंजन कर रहा था, तभी राकेश के घर से बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी नेहा कुशवाह के कहने पर जब वह भीतर पहुंचा तो गैलरी में खून फैला हुआ था। अंदर तीनों के शव देखकर उसके होश उड़ गए। तत्काल डॉयल-112 पर सूचना दी गई।

पांच टीमों ने जुटाए सुराग, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद
सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीमों का गठन किया। फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

उधारी बनी तीन हत्याओं की वजह
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मुताबिक, विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी जगदीश ने मृतक राकेश से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम पर ब्याज भी बढ़ता जा रहा था। बताया गया कि कर्ज चुकाने तक उसकी फसल में से भी हिस्सा लेने की बात थी। इसी आर्थिक विवाद से छुटकारा पाने के लिए जगदीश ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी 16 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच राकेश के घर पहुंचे। बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाया और अपने साथ लाए कुल्हाड़ी से राकेश, राधा और अश्विन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीनों की हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से मृतक का मोबाइल टॉयलेट में डालकर पानी बहा दिया।

यारनगर और खांडाबड़ के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में जगदीश पिता अकलसिंह भिलाला (40), निवासी यारनगर और अनिल पिता अमनसिंह भिलाला (20), निवासी खांडाबड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में बुधनी पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। महज 36 घंटे में तीन हत्याओं के पीछे की साजिश उजागर होने से जांच टीम को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: प्राधिकरण दिवस पर एलडीए वीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

19 Nov 2026

Video: इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, खेल मंत्री गिरीश यादव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

19 Nov 2026

कानपुर: 60 हजार छात्रों की वोटिंग से चुने गए शिक्षकों का अमर उजाला ने किया सम्मान

19 Nov 2026

घनसाली में 20 नवंबर को पहली बार होगा इगास बग्वाल महोत्सव, लोक गायिका सीमा पंगरियाल समेत ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

19 Nov 2026

कानपुर: चिश्ती नगर के निर्माणाधीन प्लांट में काटे जा रहे थे प्रतिबंधित मवेशी

19 Nov 2026
विज्ञापन

मूल निवास कानून लागू नहीं होने पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने उठाए सवाल

19 Nov 2026

कैथल: गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, हंगामे के बाद डीसी रवाना

19 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: गेयटी थियेटर में शुरू हुई चित्रकला प्रदर्शनी, तीन चित्रकारों की कलाकृतियों ने मोहा मन

19 Nov 2026

वीडियो: छोटा शिमला स्कूल में पुलिस की पाठशाला, विद्यार्थियों को नशा, बाल अपराध और साइबर ठगी पर दी जानकारी

19 Nov 2026

दीपक पटवाल की संदिग्ध मौत के मामले में डेढ़ माह बाद भी भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का धरना, प्रदर्शन

19 Nov 2026

VIDEO: यूपी चुनाव 2027 के लिए बन रहे थे अवैध हथियार, मिट्टी के टीलों में चल रही फैक्टरी का पर्दाफाश

19 Nov 2026

फरीदकोट: डिप्टी कमिश्नर ने जिलेवासियों से स्व-जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

VIDEO: कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटा आलू लदा हुआ डीसीएम

19 Nov 2026

VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- कुदाल दे दो तो मथुरा के विवादित स्थल को खोदकर हटा दूं

19 Nov 2026

लुधियाना में राजा वड़िंग ने लॉन्च किया ‘इंसाफ मार्च’ कैंपेन

19 Nov 2026

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में 12 साल की मासूम के साथ दरिंगी, घटना पर पुलिस का बयान आया सामने

19 Nov 2026

बेमेतरा: भाजपा विधायक ने नर्तक महिलाओं के साथ मंच पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने निशाने पर लिया

19 Nov 2026

जींद के जुलाना में दो माह से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया रोष

19 Nov 2026

जींद के जुलाना में दो माह से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया रोष

19 Nov 2026

हांसी में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, सुलचानी व मोठ गांवों में सर्च अभियान

19 Nov 2026

सोलन: नालों में अवैध डंपिंग से बनी 100 मीटर लंबी झील, प्रशासन बेखबर

19 Nov 2026

धर्मशाला: पेंशनरों के आक्रोश के आगे झुकी सरकार, वार्ता के लिए बुलाया

19 Nov 2026

लुधियाना के गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल का आयोजन

19 Nov 2026

पानीपत में युवा महोत्सव का भव्य आगाज, मंच पर दिखी प्रतिभाओं की चमक

19 Nov 2026

VIDEO: 2027 के चुनाव को लेकर आयोग सक्रिय, आगरा में आज 21 जिलों की समीक्षा बैठक

19 Nov 2026

वीडियो: ढालपुर स्कूल में एनएसएस शिविर, विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक सेवा का संकल्प

19 Nov 2026

पटियाला में हादसा, भाखड़ा नहर पर पुल धंसा; डीसी ने लिया घटनास्थल का जायजा

19 Nov 2026

वाराणसी: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों से बातचीत

19 Nov 2026

मेरठ: IMA HBI UPCON 2026 को लेकर प्रेसवार्ता, डॉक्टरों ने आयोजन की दी जानकारी

19 Nov 2026

VIDEO: रायबरेली में प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व प्रोन्नति मांगी

19 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed