फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS:Sehore School Brutality, Children Stripped for Homework, Officials Dismissed, Rs 1 Lakh Fine

MP News: होमवर्क नहीं किया तो मासूमों के कपड़े उतरवाकर ठंड में किया खड़ा; अभिभावक आक्रोशित, स्कूल में हंगामा

Fri, 26 Dec 2025 07:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 07:51 PM IST
MP NEWS:Sehore School Brutality, Children Stripped for Homework, Officials Dismissed, Rs 1 Lakh Fine

सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट मार्टिन स्कूल शुक्रवार को उस समय जिले भर में चर्चा का केंद्र बन गया, जब स्कूल के भीतर मासूम बच्चों के साथ हुई अमानवीयता का भयानक सच सामने आया। आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने वाले बच्चों को कड़ाके की ठंड में कपड़े उतरवाकर अर्धनग्न खड़ा कर दिया गया। बच्चों के बिना कपड़ों के खड़े होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों से मैदान की सफाई, झाड़ू लगवाना और पेड़-पौधों में पानी डलवाने जैसे काम कराए जाते थे। गलती होने पर उन्हें पीटा जाता, डराया जाता और अपमानित किया जाता था। बच्चों के भीतर भय और टूटन का माहौल लगातार गहराता जा रहा था।

बच्चों की जुबानी रोज़ का जुल्म
कक्षा सातवीं के बच्चों ने अभिभावकों और बजरंग दल नेता जगदीश कुशवाह के सामने रोते हुए बताया कि नवंबर के पहले उन्हें रोज कपड़े उतरवाकर ठंड में खड़ा किया जाता था। गार्ड अमर सिंह वर्मा बच्चों पर तेल डालता, उन्हें पीटता और धमकाता था। बच्चों ने बताया कि यह सब प्राचार्य समरीन खान के निर्देश पर होता था। ड्राइवर शिबू जाफरी बच्चों से ग्राउंड में पत्थर बिनवाता, मारपीट करता और प्रोजेक्ट में नंबर काटने की धमकी देता था। बच्चों की मासूमियत रोज़ जख्मी की जा रही थी। बजरंग दल नेता कुशवाह ने बताया कि प्राचार्य समरीन खान द्वारा उन्हें तिलक लगाने और कलावा बांधने से भी रोका जाता था। इससे आक्रोशित होकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें- मां की अमानवीयता, कड़ाके की ठंड में नवजात को फेंका, मौके पर मौत से मऊगंज में सनसनी

अभिभावकों का फूटा आक्रोश, स्कूल में हंगामा
सच्चाई सामने आने के बाद शुक्रवार को अभिभावक बजरंग दल और सामाजिक संगठनों के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल परिसर नारों से गूंज उठा। हालात बिगड़ते देख थाना मंडी से भारी पुलिस बल, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल गेट के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और बच्चों की रक्षा का संकल्प लिया। माता-पिता की आंखों में अपने बच्चों का दर्द साफ झलक रहा था।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दोषियों पर गिरी गाज
जिला शिक्षा अधिकारी एसएस तोमर ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। जांच में सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से स्कूल की प्राचार्य समरीन खान, गार्ड अमर सिंह वर्मा और ड्राइवर शिबू जाफरी को बर्खास्त कर दिया गया। स्कूल पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया और सात दिन में जमा करने का आदेश दिया गया। सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

 
शिक्षा का मंदिर या यातना का अड्डा?
स्कूल के बाहर अभिभावकों ने किया हंगामा
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jammu Kashmir: पुरमंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिंदू सम्मेलन

26 Dec 2025

Jammu Kashmir: दो दशकों से बिजली संकट झेल रहे क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से मिली राहत

26 Dec 2025

चंदौली में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने कही ये बात

26 Dec 2025

Shimla: गेयटी थियेटर के बहुदेशीय हॉल में मॉडलिंग प्रतियोगिता में युवतियों ने दिखाया हुनर

26 Dec 2025

VIDEO: कड़ाके की ठंड में मानवीय अभियान, गरीबों और बेसहारा लोगों को बांटे कंबल

26 Dec 2025
विज्ञापन

टोहाना: वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

26 Dec 2025

फतेहाबाद: सफाई ठेका खत्म, हटाए गए 70 से अधिक कर्मचारियों ने दिया धरना

26 Dec 2025
विज्ञापन

पंजाब के श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला, सुनिए क्या कहा

शिमला आईजीएमसी मारपीट केस: सामने आई आरोपी डॉक्टर राघव की मां, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

26 Dec 2025

फुटबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाते खिलाड़ी

26 Dec 2025

Video: बृजमोहन अग्रवाल बोले- रायपुर सांसद खेल महोत्सव बना देश का सबसे बड़ा जन आंदोलन

26 Dec 2025

VIDEO: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नजरबंद, किसानों के साथ डीएम को देना था ज्ञापन

26 Dec 2025

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा का देखें वीडियो

26 Dec 2025

VIDEO: ट्रैक्टर मार्च पर पुलिस का ब्रेक, बरहन रोड पर बुलडोजर से बैरिकेडिंग...नाराज किसान धरने पर बैठे

26 Dec 2025

कन्नौज: रात से गायब युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला

26 Dec 2025

लुधियाना में नगर निगम हाउस की बैठक में विपक्षी पार्षदों का हंगामा

26 Dec 2025

Mandi: लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग की बदहाली पर लोगों का फूटा गुस्सा, विभाग बेखबर, टिपर चालकों ने खुद भरे गड्ढे

26 Dec 2025

Sirmour: सिरमौर में एम्बुलेंस सेवाएं ठप, कर्मियों ने निकली रोष रैली

26 Dec 2025

VIDEO: वीर बाल दिवस के अवसर पर सीएम आवास में कीर्तन समागम, मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित

26 Dec 2025

बरनाला में लूट-स्नैचिंग गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम, बातचीत के दौरान जमीन पर गिरा ग्रामीण, मौत पर उठे सवाल

26 Dec 2025

Jhajjar: मिशन बुनियाद लेवल एक की परीक्षा शुरू, 2104 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

VIDEO: अमेठी: कोहरे और धुंध ने थामी रफ्तार, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, गलन भरी ठंड से कांपे लोग

26 Dec 2025

Solan: 102 व 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर दिया धरना

26 Dec 2025

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान

26 Dec 2025

Bilaspur: मुख्यमंत्री सुक्खू बिलासपुर पहुंचे, देर से पहुंचने पर मांगी माफी

26 Dec 2025

Chamoli: समुदाय आधारित कृषक उत्पादकों को लेकर कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

26 Dec 2025

VIDEO: पुलिस जीप में युवक ने बनाई ऐसी रील...खूब हो रही वायरल, आरोपी गिरफ्तार

26 Dec 2025

Mandi: मंडी में एंबुलेंस कर्मचारियों की पूर्ण हड़ताल

26 Dec 2025

हरियाणा के बॉक्सर नीरज और पीएम मोदी के बीच बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed