फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News:Farmers Block Highway Over Moong Procurement, Massive Protest Rocks Bhairunda for 5 Hours

MP News: भैरुंदा में किसान शक्ति का प्रदर्शन, सड़क पर दाल-बाटी, हनुमान चालीसा और पांच किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 06 Jul 2026 08:28 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 08:28 PM IST
MP News:Farmers Block Highway Over Moong Procurement, Massive Protest Rocks Bhairunda for 5 Hours

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र भैरुंदा में सोमवार को मूंग खरीदी को लेकर किसानों का गुस्सा विस्फोटक रूप में सामने आया। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर इंदौर-भोपाल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज आंदोलन से पूरा क्षेत्र थम गया। किसानों ने सड़क को ही धरना स्थल बना दिया, कंडों पर बाटी सेंकी, चाय बनाई, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और सरकार से किसानों के हित में निर्णय लेने की प्रार्थना की। दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन लगातार आंदोलनकारियों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन किसान जिला कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

सुबह करीब 10 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मंडी पहुंच गए। दोपहर तक करीब 2 हजार ट्रैक्टरों और एक हार्वेस्टर के साथ विशाल रैली निकाली गई। किसान नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंदौर-भोपाल मुख्य मार्ग पर पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसान नेताओं का दावा है कि आंदोलन में करीब पांच हजार किसानों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा:  ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

दुर्गा चौक पर थम गया ट्रैफिक, हाईवे पर डट गए किसान
दोपहर करीब 2 बजे दुर्गा मंदिर चौक पर पहुंचते ही किसानों ने रैली को धरने में बदल दिया। सैकड़ों ट्रैक्टर और वाहन सड़क पर खड़े कर दिए गए, जिससे इंदौर-भोपाल हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। घेरा डालो-डेरा डालो के नारों के बीच किसानों ने सड़क पर कब्जा जमाए रखा। प्रशासन की समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

सड़क पर बनी दाल-बाटी, आंदोलन बना अनोखा विरोध
आंदोलन के दौरान विरोध का अनोखा दृश्य देखने को मिला। किसानों ने कंडे जलाकर सड़क पर ही आटा गूंथा और दाल-बाटी तैयार की। अचार के साथ भोजन किया गया और चाय बनाकर वहीं पी गई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। किसानों ने कहा कि यह केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।

इन मांगों पर अड़े किसान, कलेक्टर को बुलाने की जिद
किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारी गजेंद्र जाट ने कहा कि किसानों की मुख्य मांग मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी और प्रति एकड़ 6 क्विंटल तक खरीदी सुनिश्चित करने की है। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में लागू सीमाएं और तकनीकी बाधाएं समाप्त करने की मांग भी की गई। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन केवल जिला कलेक्टर को ही सौंपा जाएगा। जब तक कलेक्टर मौके पर नहीं आएंगे, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-साइकिल पर सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जनअभियान का ऐलान

5 किलोमीटर लंबा जाम, आमजन और यात्री बेहाल
हाईवे बंद होते ही दोनों ओर करीब 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इंदौर, भोपाल और सीहोर की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्री बसें, निजी वाहन और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में अटक गए। तेज गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

पुलिस अलर्ट मोड पर, ट्रैफिक डायवर्ट कर संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। यात्री बसों को बृहदेव पुलिया होते हुए सोठिया और नहर चौराहा मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया, जबकि सीहोर की दिशा में जाने वाले वाहनों को जुगला-बिजला मार्ग से भेजा गया। इसके बावजूद लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

प्रशासन की लगातार कोशिशें, समाधान नहीं निकला
आंदोलन समाप्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसान नेताओं से चर्चा करते रहे। भैरुंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह ने बताया कि किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है और समाधान निकालने का प्रयास जारी है। हालांकि किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना जारी है।

गृह क्षेत्र में आंदोलन से बढ़ा राजनीतिक दबाव
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में हुए इस बड़े किसान आंदोलन ने प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी। हजारों किसानों की मौजूदगी, ट्रैक्टरों का शक्ति प्रदर्शन और हाईवे पर पांच घंटे तक चले चक्काजाम ने यह संदेश दिया कि मूंग खरीदी का मुद्दा अब किसानों के लिए निर्णायक संघर्ष का रूप ले चुका है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा
हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा- फोटो : credit
 
हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा
हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा- फोटो : credit
 
हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा
हाईवे बना आंदोलन का अखाड़ा- फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Hamirpur: रणधीर शर्मा बोले- सीएम सुक्खू अपनी सीट बचा पाए, यही बड़ी गनीमत होगी

प्रयागराज में सीएम योगी के आगमन के पहले कार्यक्रम को स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया, खराब मौसम के बावजूद जुटी भीड़

06 Jul 2026

Prayagraj : बमरौली में थार सवार तीन भाइयों पर बमबाजी और हवाई फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद, सात पर केस दर्ज

06 Jul 2026

Sundernagar Bus Accident: सुंदरनगर में निजी बस पलटी, भवाना चौक के पास 19 यात्री घायल

06 Jul 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा....

06 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

06 Jul 2026

डोबरा चांठी खस्ताहाल सड़क को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग

06 Jul 2026
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन की प्रेस वार्ता, शिव गोपाल मिश्र ने रखी मांगें

06 Jul 2026

छत्तीसगढ़: कोरबा में बारिश से घुटने तक पानी, जलभराव बना परेशानी; जूझते रहे स्कूली बच्चे-राहगीर; Video

06 Jul 2026

फरीदाबाद: नींद में 40 वर्षीय महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी

06 Jul 2026

Video: हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के बाद निकला विजय जुलूस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरिया चोरी का खुलासा कर तीन को किया गिरफ्तार

06 Jul 2026

Video: कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, कोरम पूरा न होने से स्थगित हुई बैठक

06 Jul 2026

लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

06 Jul 2026

चारबाग रेलवे स्टेशन से खोई पांच माह की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

06 Jul 2026

लखनऊ में तेज धूप और उमस से लोग परेशान

06 Jul 2026

Video: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर उठाई लंबित पदोन्नति की मांग

06 Jul 2026

VIDEO: करबला के 72 शहीदों के उठे ताबूत, शहीदों के दसवें पर लाट सरैया में उठा जुलूस

06 Jul 2026

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली- प्रदर्शन, सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा करने का आरोप

06 Jul 2026

Video: हमीरपुर जिला परिषद को मिला नया नेतृत्व, अनीता शर्मा अध्यक्ष और गुरदीप उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Una: गगरेट नगर पंचायत चुनाव तीसरी बार टले, भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना

06 Jul 2026

टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग पूरी

06 Jul 2026

मोगा नगर निगम के डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर एफ एन सी सी मेंबर के लिए चुनाव हुई सम्पन्न

Sirmour: यशवंत विहार कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट, पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोग परेशान

06 Jul 2026

कानपुर: रुक-रुक कर हो रही बारिश और उमस कर रही बीमार, बढ़े मरीज

06 Jul 2026

गुरुग्राम: बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कों पर एक दिन बाद भी जलभराव बरकरार, उमस से लोग बेहाल

06 Jul 2026

Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

06 Jul 2026

Video: अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बनाया वीडियो, वायरल

06 Jul 2026

Video: अयोध्या में अनुकल्प मिश्रा भी था चंपत राय का भरोसेमंद

06 Jul 2026

Video: 'पति अंधे थे... गांव वालों ने लिखवा ली जमीन', सुशीला की आपबीती सुन भावुक हुए अधिकारी

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed