Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Thieves Steal Jewellery and Cash Worth ₹5 Lakh by Breaking Into Hotel Trader’s Locked House

शहडोल: होटल व्यापारी के घर लगाई सेंध, पांच लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा

Sat, 14 Nov 2026 12:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

चनौडी गांव में चोरों ने होटल व्यापारी के पुराने मकान की दीवार में सेंध लगाकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। परिवार बच्चों की शादी के लिए गहने और पैसे घर में सुरक्षित रखकर नए मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
Shahdol: Thieves Steal Jewellery and Cash Worth ₹5 Lakh by Breaking Into Hotel Trader’s Locked House
चोरों ने घर की दीवार में लगाई सेंध

विस्तार

बुढ़ार थाना क्षेत्र के चनौडी गांव में चोरों ने एक होटल व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी के दौरान परिवार के सदस्य नए मकान में मौजूद थे, जबकि पुराने घर में ताला लगा हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ऊषा ढिमर पति चिंतामणि ने बताया कि परिवार ने बच्चों की शादी के लिए पुराने घर में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सुरक्षित रखी थी। घर में करीब दो तोला सोने के आभूषण, लगभग डेढ़ किलो चांदी और 60 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। परिवार के सभी सदस्य नए घर में रह रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने मकान को निशाना बना लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: आरोपी को जिरह का मौका दिए बिना सुनाई गई 10 साल की सजा रद्द, नए सिरे से होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार की नजर पड़ी तो खुली चोरी की जानकारी
घटना का पता उस समय चला, जब परिवार का एक रिश्तेदार पुराने घर के पीछे से गुजर रहा था। उसकी नजर मकान की दीवार में बने बड़े छेद पर पड़ी। संदेह होने पर उसने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य पुराने घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला और जेवरात व नकदी गायब थे।

परिजनों ने तत्काल बुढ़ार पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। महिला के मुताबिक चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस अब अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी बुढार खेम सिंह पेड्रो ने कहा मामले में पुलिस की विशेष टीमें काम कर रही हैं, जल्द मामले में खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed