Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Women Protest Against Illegal Liquor Sales, Take to the Streets in Anger; Police Administration Takes Action
{"_id":"6ab648080b126c116800201f","slug":"women-protest-against-illegal-liquor-sales-take-to-the-streets-in-anger-police-administration-takes-action-satna-news-c-1-1-noi1567-4763159-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतना: अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन; पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन; पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:56 PM IST
Link Copied
सतना में कोलगवा थाना क्षेत्र के कृपालपुर में अवैध शराब बिक्री के विरोध मे स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं ने सड़क में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और शराब बिक्री बंद करवाने पुलिस-प्रशासन से माँग की। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध शराब बिक्री के करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विद्यालय के बगल में शराब बेचने से भड़की महिलाएं
जानकारी के मुताबिक कृपालपुर के वार्ड क्रमांक 16 पूरेनिहा बस्ती में कई वर्षों से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, विद्यालय के बगल से शराब बिक्री किए जाने से बच्चों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं बस्ती में खुलेआम बिक रही अवैध शराब पीने से कई घर उजड़ गए, कई लोग अपराधी हो गए। ऐसी घटनाओं से परेशान होकर महिलाओं ने सड़क में उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस प्रशासन ने किराना दुकान से जब्त की अवैध शराब
महिलाओं ने बारिश मे भी तकरीबन दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन की ओर से एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित पुलिस एवं प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और अमन किराना स्टोर सहित कई जगह छापामार कार्रवाई की गई, जहां से अवैध शराब पकड़ी गई। कार्रवाई जारी है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओ को आश्वासन दिया गया कि बस्ती में अवैध शराब बिक्री नहीं करने दिया जाएगा, इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
स्थानीय पुलिस और आबकारी टीम पर उठे सवाल
नगर निगम क्षेत्र के कृपालपुर में बस्ती के अंदर कई किराना दुकानों से अवैध शराब पर कार्रवाई की गई, अवैध शराब भी जब्त की गई, आरोपी भी पकड़े गए। इसके बाद से स्थानीय कोलगवां थाना और आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कोलगवा पुलिस और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर अवैध शराब कारोबारियो को हिफाजत का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।