सतना जिले के कोठी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। पतेरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार आठ बच्चे ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। बाकी घायलों का कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।
11 केवी लाइन की चपेट में आए श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, कोठी नगर पंचायत के वार्ड 14 और 15 के निवासी ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गुरुवार शाम विसर्जन के बाद लौटते समय पतेरिया गांव के पास यह हादसा हो गया। ट्रॉली में सवार बच्चे 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें- भोपाल के होटल में अब पहचान छिपाना होगा मुश्किल: होटल में कौन ठहरा, पहचान असली या नकली? बारकोड से होगा सत्यापन
दो बच्चियों की हालत गंभीर, इलाज जारी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तत्काल कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ उनका उपचार शुरू किया गया परन्तु दो बच्चियों की हालत हैँ, जिन्हे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी और कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दिए है।