{"_id":"6ad9c0f4e38ee7719c078f5a","slug":"video-thural-kangra-woman-death-case-husband-in-laws-arrested-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"थुरल में विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार; दो साल का बेटा हुआ मां से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुरल में विवाहिता की मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार; दो साल का बेटा हुआ मां से महरूम
थुरल क्षेत्र की धमणलाहड़ पंचायत के ढौरयां दा लाहड़ गांव में बुधवार रात एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रानी देवी पत्नी मनजीत सिंह का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। रानी देवी अपने कमरे में थी, जहां उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना भवारना और पुलिस चौकी थुरल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
रानी देवी की शादी करीब चार साल पहले चंडीगढ़ से हुई थी। उसका दो साल का एक बेटा है। विवाहिता की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। हालांकि, मौत के पीछे के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतका के भाई नीरज कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति मनजीत सिंह, सास कांता देवी और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नीरज कुमार के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:15 बजे उन्हें फोन पर रानी देवी के पंखे से लटककर जान देने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे रानी देवी की सास कांता देवी ने भी फोन कर जानकारी दी। उस समय वे रास्ते में थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।