{"_id":"67b208e480329894990075f1","slug":"sagar-police-caught-two-buses-with-same-number-they-were-returning-from-prayagraj-carrying-passengers-from-gujarat-sagar-news-c-1-1-noi1338-2635385-2025-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar: पुलिस ने पकड़ी एक ही नंबर की दो बसें, गुजरात के यात्रियों को लेकर प्रयागराज से लौट रही थी; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: पुलिस ने पकड़ी एक ही नंबर की दो बसें, गुजरात के यात्रियों को लेकर प्रयागराज से लौट रही थी; जानें
प्रयागराज कुंभ से लौट रही दो बसों का एक ही नंबर होने के कारण रविवार को सागर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दोनों बसों का नंबर MP-13 ZP-4422 था, जिसके चलते मामले की जांच की जा रही है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद से प्रयागराज आने-जाने और खाने-पीने सहित संपूर्ण यात्रा के लिए एक पैकेज बुक किया था। लेकिन यात्रा शुरू होते ही उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। न तो उन्हें समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा था और न ही भोजन की उचित व्यवस्था थी, जबकि पैकेज में सभी सुविधाओं का वादा किया गया था।
यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि जरूरत पड़ने पर बस चालक शौचालय जाने के लिए भी बस नहीं रोकता था। रविवार दोपहर 3 बजे, जब वे प्रयागराज से लौट रहे थे, तब उन्होंने सागर में जबरन बस रुकवाई और पुलिस को बुलाया। पुलिस के साथ बातचीत के दौरान यात्रियों ने देखा कि उसी ट्रैवल्स कंपनी की एक और बस, बिल्कुल उसी नंबर MP-13 ZP-4422 के साथ वहां आ रही थी। इससे यह साफ हो गया कि एक ही नंबर की दो बसें चलाई जा रही थीं। फिलहाल, पुलिस ने मोतीनगर में दोनों बसों को रोककर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।