Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News Line of tankers outside Bina refinery chaos due to arrival of more tankers than capacity
{"_id":"673c8ef2cd0ddb221c042150","slug":"line-of-tankers-outside-bina-refinery-chaos-due-to-arrival-of-tankers-exceeding-capacity-sagar-news-c-1-1-noi1338-2332345-2024-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बीना रिफाइनरी के बाहर लगी टैंकरों की लाइन, क्षमता से अधिक टैंकर आने से बन रही अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बीना रिफाइनरी के बाहर लगी टैंकरों की लाइन, क्षमता से अधिक टैंकर आने से बन रही अव्यवस्था
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:59 PM IST
Link Copied
सागर जिले के बीना स्थित बीपीसीएल रिफाइनरी के आधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा इन दिनों कई गैस टैंकर चालक भुगत रहे हैं। गैस भरवाने के लिए आए यह टैंकर चालक दो-दो तीन-तीन दिन यहां खड़े होने को विवश हैं। वजह है यहां कम टैंकर भरने की क्षमता का होना। टैंकर चालकों ने बताया कि इस रिफाइनरी में एक दिन में करीब 35 से 40 टैंकर भरने की क्षमता है। लेकिन प्रबंधन द्वारा इससे ज्यादा टैंकर बुलाए जा रहे हैं।
टैंकर चालकों ने बताया कि वह यहां चार दिन से खड़े हुए हैं। अभी 13 नवंबर को जो गाड़ियां आई थीं, उनकी सोमवार को रीफिलिंग हुई है। वह 16 नवंबर को पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि एक दिन में 35-40 टैंकर ही रिफिल किए जा रहे हैं, इससे वेटिंग लंबी हो गई। बाहर रुकने के लिए न तो जगह है और न अच्छा खाना मिल रहा है। इसके अलावा सड़के के दोनों तरफ गैस टैंकरों की करीब एक किमी लंबी कतार लग गई है। टैंकर चालक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि एक दिन में करीब 40 टैंकर भरने की क्षमता है। इसके बाद भी ज्यादा टैंकर बुलाए जा रहे हैं, जबकि रिफाइनरी प्रबंधन और प्लांट संचालकों को यह ध्यान रखना चाहिए।
दो राज्यों के टैंकरों की भरमार
इन दिनों पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में प्लांटों में एलपीजी गैस का स्टॉक कम होने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में गैस टैंकर रीफिलिंग के लिए बीना रिफाइनरी भेजे गए हैं। बरेली उत्तर प्रदेश से टैंकर लेकर आए धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के एलपीजी गैस प्लांटों में माल की कमी हो गई है। इसके चलते नोएडा में बैठे भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में गाड़ियां बीना रिफाइनरी भेज दी हैं, जिससे यह अव्यवस्था हो रही है।
टैंकर चालकों को होती है असुविधा
यहां खड़े होने वाले टैंकर चालकों को यहां असुविधा का सामना करना पड़ता है। यहां खाने-पीने की दुकानों का अभाव है तथा टैंकर चालकों से दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम वसूले जाते हैं। साथ ही चालकों में असुरक्षा की भावना रहती है। बीना-आगासौद रोड संकरा होने से दोनों तरफ टैंकर खड़े होने से दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। यदि दो वाहन आमने-सामने से क्रास होते हैं तो टकराने का डर बना रहता है। साथ ही वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं, जिससे टैंकर चालकों से मारपीट होने तथा उनके वाहनों में तोड़फोड़ का डर बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।