{"_id":"679876804c7b17cbf706ec73","slug":"car-shattered-after-getting-stuck-between-two-trolleys-three-occupants-of-the-car-died-tragically-three-others-injured-sagar-news-c-1-1-noi1338-2565746-2025-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत…तीन अन्य घायल; प्रयागराज जा रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: दो ट्रालों के बीच फंसकर कार हुई चकनाचूर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत…तीन अन्य घायल; प्रयागराज जा रहे थे सभी
सागर जिले में विदिशा सागर हाइवे पर एक कार दो ट्रॉलों के बीच फंस गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। दो ट्रॉलों के बीच में फंसकर कार चकनाचूर हो गई थी, जिसमें शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला है।
यह भीषण सड़क हादसा जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई के पास हुआ। राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया धार जिले के धामनोद धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले 6 लोग
महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे, जिनमें शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर) शामिल थे।
यह लोग सोमवार शाम को कार से भोपाल विदिशा होते हुए प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस हादसे में देवेंद्र ठाकुर, अजय जायसवाल और अप्पू की मौत हो गई है। अन्य तीन को चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही धामनोद और धरमपुरी से उनके परिचित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने भेजा है। वहीं हादसे में चोटिल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच की कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।