Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   300-Yr-Old Maratha-Era Mahalakshmi Temple in Sagar Mirrors Kolhapur Architecture; Opens Just Twice Yearly

सागर: सूबेदार वाड़ा में विराजमान हैं महालक्ष्मी, साल में दो पर्वों पर सुबह से रात तक खुलते हैं मंदिर के कपाट

Sat, 07 Nov 2026 03:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 03:08 PM IST
300-Yr-Old Maratha-Era Mahalakshmi Temple in Sagar Mirrors Kolhapur Architecture; Opens Just Twice Yearly

दीपावली का पर्व पूरे देश में श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू सनातन परंपरा में इस दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। देशभर में माता लक्ष्मी के पूजन की परंपरा सदियों पुरानी है। मराठा साम्राज्य के प्रभाव वाले क्षेत्रों और बुंदेलखंड में माता लक्ष्मी के कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। ऐसा ही करीब 300 साल पुराना प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर मध्य प्रदेश के सागर शहर में स्थित है।

सागर शहर की स्थापना और इसके विस्तार का श्रेय मराठाओं को दिया जाता है। 17वीं शताब्दी में मराठाओं के बुंदेलखंड आगमन के बाद यहां कई ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों का निर्माण हुआ। इतिहासकारों के अनुसार, सागर के लक्ष्मीपुरा स्थित इस महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण करीब 1710 ईस्वी में स्थानीय मराठा प्रशासकों ने करवाया था।

यह क्षेत्र मराठा सरदार बाजीराव को महाराजा छत्रसाल ने भेंट किया था। बाजीराव ने पंडित गोविंद बल्लाल खैर को यहां का प्रशासक नियुक्त किया था। गोविंद खैर की पुत्रवधू लक्ष्मीबाई खैर अत्यंत धार्मिक और विदुषी महिला थीं। उनके समय में सागर, रानगिर और रहली-ढाना सहित आसपास के क्षेत्रों में कई मंदिरों का निर्माण कराया गया।

पढ़ें: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी

इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर और सागर के इस मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना एक ही समय पर की गई थी। दोनों मंदिरों की प्रतिमाओं का स्वरूप समान है और इनके निर्माण में एक ही प्रकार के पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, दोनों में एक अंतर है। कोल्हापुर की महालक्ष्मी की प्रतिमा काले पत्थर से बनी है, जबकि सागर की महालक्ष्मी सफेद पत्थर से निर्मित हैं।

यह मंदिर आज भी मराठी सूबेदार परिवार के संरक्षण में है। परिवार के सदस्य ही माता की सेवा और पूजा-अर्चना करते हैं। आम दिनों में मंदिर सुबह और शाम केवल आधे-आधे घंटे के लिए खुलता है, लेकिन दशहरे और दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए इसे सुबह से रात 9 बजे तक खोला जाता है। इन पर्वों पर दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शहर के लक्ष्मीपुरा स्थित 'सूबेदार वाड़ा' के अंदर बना यह भव्य मंदिर करीब 30 फीट ऊंची सीढ़ियां चढ़ने के बाद आता है। मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही गोल गुंबद वाला एक परिसर दिखाई देता है, जिसमें भगवान विष्णु के सभी अवतारों को समाहित किया गया है। इसके आगे मुख्य गर्भगृह है, जहां ऊंचे सिंहासन पर माता लक्ष्मी विराजमान हैं।

नवरात्रि, धनतेरस, दशहरा और दीपावली के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार और पूजन किया जाता है। इन खास अवसरों पर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन को बेहद शुभ और कल्याणकारी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: शुक्लागंज के स्कूलों में छाई दीवाली की रौनक, रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ गूंजी पटाखों की आवाज

07 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज में त्योहारों की भीड़ के बीच सड़कों पर उतरे एसपी और एएसपी

07 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर में डेढ़ करोड़ की तालाब भूमि भूमाफिया के चंगुल से आजाद

07 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजसी शृंगार, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

07 Nov 2026

पानीपत फ्लाईओवर पर तेल से भरा टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी, कई किलोमीटर लंबा जाम

07 Nov 2026
विज्ञापन

जींद: अस्पताल में मरीज की पिटाई पर भड़के डिप्टी स्पीकर, सीएमओ से बोले- अस्पताल बंद कर थाना या अखाड़ा बनवा दो

07 Nov 2026

वीडियो: भीमताल में युवा महोत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति

06 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत में धनतेरस पर चमके बाजार: जिलेभर में हुआ 15 करोड़ रुपये का बंपर कारोबार

06 Nov 2026

धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, हर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन

06 Nov 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले लाल बिहारी यादव?

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर सराफा कारोबारियों की हुई चांदी, खूब खनका बर्तन बाजार

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर जमकर बरसे 'दाम', बाजारों में लगा भारी 'जाम'

06 Nov 2026

VIDEO: शुरू होने से पहले ही सिमटने लगा पशु मेला!, घोड़ा-घोड़ी खरीद कर लौटने लगे व्यापारी

06 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ी की मौत, खुले में पड़ा है शव; बीमार पशुओं के इलाज को व्यापारी किसान परेशान

06 Nov 2026

सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी

06 Nov 2026

VIDEO: बुद्ध प्रतिमा चोरी के दूसरे दिन गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद सुमन पहुंचे; पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

06 Nov 2026

VIDEO: महिला कबड्डी में बीएसए कॉलेज की टीम बनी उपविजेता

06 Nov 2026

हनी चौधरी हत्याकांड, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

06 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: महर्षि वाल्मीकि और महाराणा प्रताप चौक के नामकरण को हरी झंडी, बोर्ड बैठक में नोकझोंक

06 Nov 2026

दीपावली पर सजाने के लिए बाजार में झालर और बिजली की लड़ियों की बिक्री

06 Nov 2026

मेरठ: सरधना चर्च में कृपाओं की माता के महोत्सव का आयोजन, धर्मगुरुओं ने दिया प्रेम का संदेश

06 Nov 2026

मध्य प्रदेश: मुरैना में भाजपा के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में भी पहुंचे सीएम

06 Nov 2026

लड़कियों की सब जूनियर वर्ग में पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 5-1 से हराया

06 Nov 2026

एशियन गेम पदक विजेता रोहित यादव का हुआ अभिनंदन, VIDEO

06 Nov 2026

रोडवेज बस में टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रेलर, VIDEO

06 Nov 2026

सरस मेले में खूब बिके सोन अर्थ के गिफ्ट हैंपर, श्रीअन्न के लड्डू और कूकीज की रही मांग; VIDEO

06 Nov 2026

बेलसिया गांव के पास हुआ भीषण हादसा, टेंपो के उड़े परखच्चे; video

06 Nov 2026

मिर्जापुर शहर का कूड़ा टांड गांव में जमा, डेढ़ लाख टन कचरे से बिगड़े हालात;video

06 Nov 2026

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में समुदवा विद्यालय का रहा दबदबा;video

06 Nov 2026

VIDEO: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

06 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed