फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Upset over not being heard, a woman drank poison in Piplod police station

Khandwa News: थानेदार ने नहीं की सुनवाई तो महिला ने थाने में खाया जहर, कोरे कागज पर साइन करवा छीना सुसाइड नोट

Mon, 19 May 2025 08:52 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 08:52 PM IST
Upset over not being heard, a woman drank poison in Piplod police station

खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल के थाने में सुनवाई नहीं होने से परेशान एक महिला के थाना परिसर में ही जहर खाने का बड़ा मामला सामने आया है। यही नहीं महिला के भाई का आरोप है कि उनकी बहन को जहर खाता देख पुलिस ने उसके हाथ से सुसाइड नोट के साथ ही जहर की पुड़िया भी छुड़ाकर रख ली। इसके बाद जब उन्हें एंबुलेंस में बिठाया जा रहा था तो दोनों बहन-भाई से कोरे कागजों पर पुलिस ने साइन भी करवारकर अपने पास रख लिए। इधर महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले में डीएसपी अनिल चौहान ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। पिपलोद थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

खंडवा जिले के पिपलोद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गोंदवाड़ी की रहने वाली निकिता पति अंकित मालवीय की लव मैरिज साल 2015 में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति का दूसरी महिला से अफेयर हो गया, जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ा। इधर उस दूसरी महिला ने भी पेशे से स्पोर्ट्स टीचर अंकित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। इसके बावजूद अंकित अब भी उस महिला से छिपकर बात करता था। रोक-टोक करने पर इसको लेकर निकिता को ससुराल में भी परेशान किया जाने लगा। इसके बाद निकिता मायके में आकर पति पर मामला दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन पिपलोद थाना पुलिस ने उसे ससुराल महाराष्ट्र धारणी थाना अंतर्गत आने के चलते वहां भेज दिया। इधर धारणी थाना पुलिस ने निकिता को वापस पिपलोद थाना भेज दिया। दो थानों के फेर में उलझी निकिता बीते करीब तीन माह से पिपलोद थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की कोशिश कर रही थी।

ये भी पढ़ें- व्यापमं केस में डॉ. सुधीर शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, चार मामलों में दर्ज एफआईआर निरस्त

हालांकि निकिता के भाई निखिल मालवीय का आरोप है कि पिपलोद थाना प्रभारी उन्हें हर बार मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर थाने से चलता कर देते थे। सोमवार को भी जब उनकी बहन की थाना में सुनवाई नहीं हुई, तो बहन निकिता ने थाना परिसर में ही चूहा मार खाकर जान देने की कोशिश की। यही नहीं निखिल के आरोप है कि इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी बहन के हाथों से सुसाइड नोट और चूहा मार की पुड़िया छुड़ा लिया। इसके बाद जब वे उनकी बहन को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल आने के लिए निकले, तब दोनों भाई-बहन से पिपलोद थाना में पदस्थ एएसआई ने कोरे कागजों पर दस्तखत करवा लिए।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा के भाई पहुंचे थाने, दिग्विजय समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि, निकिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, तो वहीं घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गए। इधर पिपलोद थाना से एएसआई भी पुलिस जवान के साथ महिला के बयान लेने पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार परवीन अंसारी भी इस दौरान जिला अस्पताल पहुंची थीं। 

वहीं इस मामले में पिपलोद थाना प्रभारी एसएन पांडे ने बताया कि, महिला ने थाने में जहर नहीं खाया है वह कहीं बाहर से ही जहर खाकर आई थी। साथ ही सुसाइड नोट और जहर की पुड़िया छुड़ाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया है। वहीं कोरे कागजों पर दस्तखत के सवाल पर उन्होंने बताया कि, पुलिस ने कोई दस्तखत नहीं लिए। बल्कि जिला अस्पताल जाकर एएसआई उईके ने महिला के बयान सबके सामने दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'आरपार की लड़ाई है': यति नरसिंहानंद गिरी अनिल यादव के समर्थन में आए, सीएम को चेतावनी

19 May 2025

अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला ने किया इंडियन आर्मी का धन्यवाद

19 May 2025

अंडर ग्राउंड बिजली के तार डालते समय फटी पानी की पाइपलाइन

19 May 2025

लखनऊ में गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1 में ट्रांसफार्मर में लगी आग, धू-धू कर जला

19 May 2025

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस को गर्मी में बड़ी राहत, पहना AC वाला हेलमेट, देखें वीडियो

19 May 2025
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में स्कूल विवाद : प्रबंधक पर हमला, घायल, शिक्षिका ने भी लगाया छेड़छाड़ का आरोप

19 May 2025

लखनऊ में गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

19 May 2025
विज्ञापन

केबल डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दूसरे दिन मरम्मत को पहुंचे कर्मचारी

19 May 2025

हादसे में दो लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान पथ के सर्विस लेन पर किया हंगामा

19 May 2025

बलरामपुर में दिखे गिद्ध... लोगों ने देखा तो रुककर देखने लगे उनकी उड़ान

19 May 2025

Pithoragarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन, शिव मंदिर में पूजा कर की देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

19 May 2025

Pithoragarh: पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

19 May 2025

गाजियाबाद: एमएमजी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़, फिजिशियन की ओपीडी भी फुल

19 May 2025

महिलाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

19 May 2025

डीबीएस कॉलेज में छात्रों का हंगामा, बीएससी तीसरे सेमेस्टर में शून्य अंक मिलने पर प्रदर्शन

19 May 2025

Encounter In Kaushambi- ट्रेलर चालक का हत्यारोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो फरार

19 May 2025

नंगल: विभोर साहिब गांव से चोरों ने कार के चारों टायरों व दो टेंपो की बैटरियों पर किया हाथ साफ

19 May 2025

हवा और पानी से नहीं... अब ध्वनि से बुझेगी आग, सुल्तानपुर में बीटेक छात्रों ने बनाया यंत्र

19 May 2025

बलरामपुर में गर्मी की छुट्टी को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, खेल खेल में सीखने पर जोर

19 May 2025

बलरामपुर में गर्मी की छुट्टी से पहले शिक्षक ने बच्चों को दी टिप्स

19 May 2025

सुल्तानपुर में बेटे ने ईंट से कूचकर पिता को मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला

19 May 2025

पेड़ से टकराकर कॉम्प्लेक्स में घुसा ट्राला, चपेट में आने से युवक की मौत... दो लोग घायल

19 May 2025

प्रतापगढ़ पुलिस ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा, काफी दिनों से चल रहा था फरार

19 May 2025

Una: खैरियां के जंगल में बने तालाब की साफ-सफाई में जुटे ग्रामीण, ताकि पानी के लिए न भटके जानवर

19 May 2025

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने की पत्रकारवार्ता, राज्य की वित्तीय स्थिति को बताया संतोषजनक

19 May 2025

मासूम के साथ दरिंदगी करने वालों को मिले फंसी, हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

19 May 2025

श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच निकाली कलश यात्रा, नाचते-गाते पहुंचे मंदिर

19 May 2025

जान जोखिम में: बिजली की तारों पर लाइनमैन बने स्पाइडरमैन, आंधी-बारिश में तार के बीच फंसी टीन शेड

19 May 2025

UP: महिला संग लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा समेत जेवर हुआ बरामद

19 May 2025

सिरमाैर: रेलवे में होने वाली भर्तियों के लिए क्षेत्र के युवाओं को किया जाएगा जागरूक

19 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed