फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leader Sarla Mishra's brother reached the police station, lodged a complaint against Digvijay

Bhopal: कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा के भाई पहुंचे थाने, दिग्विजय समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Mon, 19 May 2025 07:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 May 2025 07:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत के मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा सोमवार को भोपाल में के टीटी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leader Sarla Mishra's brother reached the police station, lodged a complaint against Digvijay
सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत के मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा सोमवार को भोपाल में के टीटी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर शिकायत दर्ज कराई है। इस पर टीआई मानसिंह ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के लिए बतादें कि फरवरी 1997 में सरला मिश्रा की भोपाल के टीटी नगर स्थित आवास में जलने से मौत हो गई थी। करीब 1 महीने पहले कोर्ट में पुलिस ने इस मामले में खात्मा रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। कोर्ट ने रिपोर्ट में गंभीर खामियां पाते हुए इसे खारिज कर दिया और दोबारा जांच के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


 हत्या को आत्महत्या में बदला गया
इस दौरान अनुराग मिश्रा ने कहा कि कोर्ट ने बहन सरला मिश्र की मौत के मामले में जो आदेश दिया है, उसके तहत ही शिकायत दर्ज कराई है। यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि यह हत्या थी, जिसे आत्महत्या में बदल दिया गया। उन्होने कहा कि इस मामले को बदलने वालों में तत्कालीन टीआई एसएम जेडी, डॉ. सत्यपति, डॉ. योगीराज शर्मा, महेंद्र सिंह करचुरी और अन्य शासकीय कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। इन सभी की जांच होनी चाहिए।इसके अलावा, जिनके कारण यह केस दबाया गया, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके भाई लक्ष्मण सिंह और राजनीतिक लोगों की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मंत्री के मामले में कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, SC ने भी माना सरकार क्यों नहीं मान रही

मामले में पुनः जांच के लिए आवेदन दिया
टीटी नगर थाना टीआई मानसिंह ने बताया कि कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा ने एक आवेदन दिया है, जिसमें कोर्ट का आदेश भी लगा हुआ है। इस मामले में पुनः जांच के लिए आवेदन दिया गया है इसमें विवेचना अधिकारी टीआई एसएम जेडी, डॉ. सत्यपति, डॉ. योगीराज शर्मा, महेंद्र सिंह करचुरी समेत अन्य के नाम शामिल है। इस मामले में जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-नौकरी दिलाने के बहाने महिला को मुंबई से बुलाकर भोपाल में किया दुष्कर्म, लव जिहाद का आरोप
यह है पूरा मामला
 दरअसल17 अप्रैल को भोपाल कोर्ट की न्यायाधीश पलक राय ने अपने आदेश में कहा कि मृतका के मृत्यु पूर्व बयान की मेडिकल पुष्टि नहीं की गई। बयान के समर्थन में जो कागज के टुकड़े मिले, उनकी भी स्वतंत्र जांच नहीं कराई गई। घटनास्थल से कोई फिंगर प्रिंट भी नहीं लिया गया। परिवार ने इसे हत्या बताया था और कुछ नेताओं पर आरोप भी लगाए थे। साल 2000 में पुलिस ने केस की फाइल बंद कर दी थी। खात्मा रिपोर्ट अगले 19 वर्ष तक कोर्ट में पेश नहीं की गई। फरवरी 2025 में हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि पहले खात्मा रिपोर्ट में बयान दर्ज हों और फिर कार्रवाई की जाए। इसके बाद भोपाल कोर्ट में सुनवाई चली और अनुराग के बयान दर्ज हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed