{"_id":"683afc29f05a38e3ca0d0abe","slug":"two-arms-smugglers-caught-with-illegal-weapons-escaped-from-the-police-station-with-handcuffs-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3008947-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khargone News: अवैध हथियारों की तस्करी में पकड़े गए दो तस्कर थाने से फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: अवैध हथियारों की तस्करी में पकड़े गए दो तस्कर थाने से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के जैतापुर थाने से हथियारों की तस्करी से जुड़े दो आरोपियों के भागने का बड़ा मामला सामने आया है। दोनों ही आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए थे। उनके कब्जे से पुलिस को दो अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। पूछताछ के लिए पुलिस को इनका एक दिन का रिमांड मिला था, लेकिन इसी बीच पंजाब के जालंधर के रहने वाले दोनों ही आरोपी, शनिवार तड़के हथकड़ी के साथ ही पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में समूचे जिले के थाना और पुलिस चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि दो आरोपी वीरपाल और जगवींदर दोनोंं निवासी ग्राम मुलेवाल तहसील शाहकोट जिला जालंधर को अवैध देशी पिस्टल के साथ शुक्रवार को जैतापुर पुलिस ने गोपालपुरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। इनसे पूछताछ भी की गई थी, लेकिन इसी बीच पूछताछ के दौरान ये दोनों आरोपी थाने में तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तारी के लिए हमारी पुलिस टीमों ने सभी जगह नाकाबंदी की है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही साथ दोनों ही आरोपियों पर अब आर्म्स एक्ट के साथ ही पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का प्रकरण भी दर्ज होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।