फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Corona testing is not being done in Sehore District Hospital

Sehore News: फिर डरा रहा कोरोना, सीहोर जिला अस्पताल में नहीं दिख रही सर्तकता, जांच भी नहीं हुई शुरू

Sat, 31 May 2025 03:50 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 03:50 PM IST
सार

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और कोविड सेंटर की पूर्व तैयारियों के बावजूद वर्तमान में कोई सक्रिय तैयारी नहीं दिख रही है। कई लोगों में लंबे समय तक बुखार और अन्य लक्षण देखे जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने में विफल नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Sehore News: Corona testing is not being done in Sehore District Hospital
जिला अस्पताल सीहोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के दो नए वैरिएंट सामने आने के बाद मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं। सीहोर की बात करें तो यहां के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच तक नहीं हो रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे वायरस के लगातार हो रहे म्यूटेशन और दो नए सब-वैरिएंट का सक्रिय होना मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि इसके बाद भी अभी सीहोर में कोरोना को लेकर तैयारी और जागरूकता की कमी दिख रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों ने नारीशक्ति को चुनौती दी, यही उनका काल बना; जानें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन


सीहोर के सरकारी अस्पताल संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। किसी सरकारी अस्पताल में जांच नहीं की जा रही है। तीसरी लहर के पहले रखी थी ऑक्सीजन प्लांट की नींव कोविड के पीक तीसरी लहर के पहले जिला अस्पताल सीहोर में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इसके साथ ही कोविड सेंटर में पलंगों तक ऑक्सीजन लाइन बिछाई गई थी, लेकिन अभी जिला अस्पताल में कोविड वार्ड पूर्व की तरह ही पड़ा है। यहां अभी कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर नजर नहीं आ रही तैयारी

कई लोगों का दो-दो सप्ताह तक नहीं उतर रहा बुखार
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही पूरी तरह से सतर्कता नहीं बरत रहा है, लेकिन अनेक लोगों में कोरोना जैसे लक्षण जरूर माने जा रहे हैं। कई लोगों को बुखार आने के बाद दो-दो सप्ताह तक नहीं जा रहा है। डॉक्टर टेबलेट लिखकर मरीज को लौटा देते हैं तो अनेक लोग बुखार उतरने के लिए घरेलू उपचार करने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- अहिल्याबाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को पीएम मोदी का नमन

कोरोना काल में सीहोर में असमय 125 लोगों की हो चुकी है मौत
कोरोना के पीक समय में सीहोर में करीब 125 लोगों की मौत सरकारी रिकार्ड में दर्ज है, जबकि करीब 25 हजार लोग कोरोना से पीड़ित होने बताए गए हैं। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सर्तकता को लेकर अभी तक कोई पहल नहीं किए जाने से लोग कोरोना को लेकर भयजदा नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर देहरिया कोरोना को लेकर पूरी तरह से सर्तक रहने की बात कह रहे हैं, उनका कहना है कि कोरोना को लेकर घबराने वाली बात नहीं है। विभाग पूरी तरह से सर्तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed