{"_id":"67545c87347b8aecfb07019c","slug":"13-accused-including-ashok-were-arrested-for-the-fire-incident-in-torch-procession-70-people-including-goon-ashfaq-were-listed-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2393599-2024-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: मशाल जुलूस में हुए अग्निकांड के अशोक समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, गुंडे अशफाक सहित 70 को किया गया लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मशाल जुलूस में हुए अग्निकांड के अशोक समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, गुंडे अशफाक सहित 70 को किया गया लिस्टेड
खंडवा नगर में बीते 28 नवंबर को निकाले गए एक मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से हुए अग्निकांड के मामले में आरोपी बनाए गए 13 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इस मामले में कुल 18 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से मिली जानकारी के अनुसार 5 आरोपियों को अग्निकांड के बाद आज अल सुबह ही पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले से जुड़े कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल सहित अन्य 8 आरोपियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर कर दिया, जिसके बाद सभी 13 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। यही नहीं, इसके साथ ही पुलिस ने जिले भर के पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला है, जिसमें से 70 नामों को गुंडा सूची में शामिल किया गया है। वहीं इसमें कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 से पार्षद अशफाक सीगड़ एवं उसके कुछ साथियों को भी इस गुंडा लिस्ट में शामिल किया गया है।
मशाल जुलूस के अशोक पालीवाल समेत 13 को भेजा जेल
इधर इस मामले में खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि 28 नवंबर को एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था, जिसके बाद एक मशाल जुलूस भी निकाला गया था, जिसकी अनुमति बड़ा बम से घंटाघर तक की थी। लेकिन घंटाघर पर मशालों को रखते समय आयोजकों की लापरवाही से एक हादसा हुआ था, जिसमें करीब 30 महिला पुरुष और बच्चे आग से झुलस गए थे। जिनका इलाज करवाया गया था और उस मामले में शहर के कोतवाली थाना में एक प्रकरण भी दर्ज किया गया था। जिसमें कुल 18 आरोपी बनाए गए थे, उन आरोपियों में से आज पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी लापरवाही के साथ-साथ पूर्व के उनके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए, उन्हें गिरफ्तार करके आज जेल भेजा जा रहा है।
अशफाक सीगड़ समेत शहर के 70 गुंडे हुए लिस्टेड
वहीं खंडवा एसपी राय ने बताया कि खंडवा पुलिस लगातार नजर रख रही है कि खंडवा जिले में ऐसे अपराधी जिनके पूर्व के कई अपराध हैं और जो गुंडा सूची या निगरानी में नहीं आए थे, उनको चिन्हित करके अभी करीब 70 नए गुंडे और निगरानी बदमाशों की फाइल अभी खोली गई है। जिसमें शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का एक अशफाक सीगड़ नाम का बदमाश है, उसको भी गुंडा सूची में लाया गया है और उसको भी अब हम लोग निगरानी में रख रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी आरोपी थे, जिनकी उसके साथ आने-जाने की शोहरत थी और पुराने आपराधिक रिकार्ड भी थे। ऐसे सात लोगों को आज कोतवाली और मोघट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध भी आज विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।