{"_id":"6797b5d94659388e0904cf0b","slug":"apart-from-35-trains-6-special-trains-will-run-for-the-devotees-10-to-12-thousand-passengers-are-traveling-for-mahakumbh-every-day-from-katni-katni-news-c-1-1-noi1360-2564962-2025-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: प्रयागराज के लिए 35 ट्रेनों के अलावा दौड़ेगी 6 स्पेशल ट्रेन; कटनी से यात्री जा रहे संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: प्रयागराज के लिए 35 ट्रेनों के अलावा दौड़ेगी 6 स्पेशल ट्रेन; कटनी से यात्री जा रहे संगम
महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने देशभर के लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। ऐसा ही नजारा कटनी जिले में देखने मिला। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने अलग-अलग जिलों और राज्यों से कटनी जंक्शन पहुंच रहे हैं। पिछले 2 दिनों से अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन 6 आपातकालीन ट्रेनों को महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाना पड़ा। जिसमें से 4 अकेले कटनी जंक्शन से तो 1 खुरई के साथ 1 ट्रेन प्रदेश की राजधानी भोपाल से चलाई जा रही है।
इधर, यात्री राम भरोसे कुशवाहा ने बताया कि गाड़ियों में भीड़ के चलते कटनी पहुंचे थे, सुबह से गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे, भीड़ ज्यादा होने के चलते 2 ट्रेन छूट गई। उन्होंने कहा कि अब हमारा पूरा 15 लोगों का परिवार महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहा है। ऐसे ही महाराष्ट्र के कटनी पहुंचे अंबर शिंदे ने बताया कि करीब 2 घंटे बाद हम लोगों को ट्रेन मिली है, हमारा 10 लोगों का ग्रुप है जो 144 सालों के बाद होने वाले महाकुंभ में स्नान करने जा रहा है। दोपहर 12 बजे कटनी पहुंचे, अब 6 बजे मिली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है।
बता दें कटनी से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके, इसके लिए पूरे रेल प्रशासन भी मुस्तैद दिखे। कटनी जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि कटनी से प्रयागराज जाने के लिए सामान्य तौर पर करीब 35 छोटी बड़ी ट्रेनें चल रही, लेकिन 26 जनवरी की रात से स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने लगी, जिसकी जानकारी जबलपुर और भोपाल रेल मुख्यालय ऑफिस में पहुंचाई थी। जहां से 6 स्पेशल ट्रेन मिली। 4 कटनी जंक्शन से चलाई जा रही तो एक-एक खुरई और भोपाल जंक्शन से शुरू की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।