{"_id":"6792184d1d4324d87d03bf29","slug":"a-family-going-to-take-mahakumbh-bath-became-victim-of-a-road-accident-1-killed-and-9-injured-in-collision-with-a-parked-trolley-katni-news-c-1-1-noi1360-2550916-2025-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: महाकुंभ में जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, खड़े ट्रॉले से भिड़ी कार, एक की मौत 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महाकुंभ में जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, खड़े ट्रॉले से भिड़ी कार, एक की मौत 9 घायल
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई तो 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पूरा मामला स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र के जबलपुर बायपास का बताया गया, जहां मुंबई से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे शाह परिवार की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। दरअसल पूरा मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से कार टकरा गई थी, जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे ने घायल हुआ शाह परिवार झारखंड का रहने वाला है, जो मुंबई से अर्टिका कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए निकला था। तभी स्लीमनाबाद बायपास में खड़े ट्रॉले के पिछले हिस्से से जाकर टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर शिवम् दुबे ने बताया कि हादसे में घायल 10 लोग पहुंचे थे, जिसमें महिला आशा देवी शाह की मौत हो गई है। वहीं अनिता देवी, संजू देवी, मनोज प्रसाद, किरण बाई, प्रेम शाह, आर्य शाह, अभिनंदन शाह, रामखेलावन सहित महादेव को घायल हुए हैं। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर होने कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।