फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Farmers’ Protest Over Four-Lane Compensation Continues for Third Day in Jhabua

Jhabua: फोरलेन मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन जारी, सांसद ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्या

Sat, 22 Aug 2026 06:43 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 06:43 PM IST
Farmers’ Protest Over Four-Lane Compensation Continues for Third Day in Jhabua

झाबुआ में फोरलेन मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की समस्याओं को जानने और आंदोलन को समर्थन देने सांसद अनिता नागरसिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने जमीन पर बैठकर किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

किसानों ने सांसद को बताया कि वे पिछले छह महीनों से फोरलेन निर्माण से जुड़ी मुआवजे की मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के सामने अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दौरान कई किसानों के कुएं और पक्के मकान मुआवजा प्रक्रिया में छूट गए हैं। इससे वे आर्थिक संकट के साथ असमंजस की स्थिति में हैं।

किसानों ने एक अन्य मामला भी सांसद के सामने रखा। उन्होंने बताया कि एक किसान ने सरकारी जमीन पर बगीचा तैयार किया है और पटवारी के माध्यम से उसका नियमित टैक्स भी जमा कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है।

पढ़ें: मिड-डे मील खाते ही फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए बच्चे, सरकारी स्कूल की व्यवस्था सवालों के घेरे में

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा कि थांदला और पेटलावद क्षेत्र के किसानों की परेशानियों की उन्हें जानकारी हो गई है। किसानों ने कलेक्टर के माध्यम से जो लिखित शिकायतें दी हैं, उनके आधार पर स्थानीय स्तर पर प्रशासन से चर्चा की जा रही है। उन्होंने किसानों को जल्द राहत दिलाने का भरोसा दिया।

सांसद ने कहा कि जिन मांगों का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकेगा, उन्हें लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। किसानों से चर्चा के बाद सांसद चौहान कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात की। इस दौरान फोरलेन मुआवजे समेत किसानों की अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान वरिष्ठ नेता शैलेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बहादुर हटीला, जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और कल्याण डामर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: गाजियाबाद के खोड़ा में मां-बेटी की हत्या, हत्यारे पति को पुलिस ने पकड़ा; जानें पुलिस ने क्या बताया

22 Aug 2026

कानपुर: पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हिमांशु ने टीएसएच में जीता दिल

22 Aug 2026

पंचकूला सेक्टर-28 के पार्कों में बढ़ी घास, सफाई न होने पर रोष

22 Aug 2026

भिवानी में रक्तवीर मास्टर प्यारेलाल सांगवान की 73वीं जयंती पर रामलीला मैदान में हुआ त्रिवेणी रोपण

22 Aug 2026

वीडियो: नारेबाजी करते विधानसभा सदन से बाहर निकले कांग्रेस और भाजपा विधायक

22 Aug 2026
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया एचटेट परीक्षा परिणाम, 16.57 फीसदी अभ्यर्थी रहे सफल

22 Aug 2026

लुधियाना में आरजी हॉस्पिटल की ओर वर्ल्ड अंगदान दिवस पर निकाली कार रैली

22 Aug 2026
विज्ञापन

Shamli: चौसाना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी

22 Aug 2026

Saharanpur: अग्निवीर भर्ती रैली में 810 अभ्यर्थियों ने पास की दौड़

22 Aug 2026

Muzaffarnagar: आसमान में छाए बादल, कई इलाकों में बूंदाबांदी, मौसम बदला

22 Aug 2026

Saharanpur: कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी, अचानक बदला मौसम का मिजाज

22 Aug 2026

Gurugram: गुरुग्राम में बारिश से जलभराव, दीवार गिरने से महिला की मौत, देखें रिपोर्ट

22 Aug 2026

कानपुर: नाले में बहता मिला गोताखोर का शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

22 Aug 2026

जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में दो गुट भिड़े, जमकर पथराव और तोड़फोड़

22 Aug 2026

सोलन: धुंध के साथ सोलन शहर में हल्की बारिश

22 Aug 2026

इटावा में युवती को नशीली वस्तु सुंघाकर 70 हजार रुपये लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

22 Aug 2026

शाहजहांपुर में छुट्टा पशु से टकराई स्कूटी, होमगार्ड की मौत, साथी घायल

22 Aug 2026

वीडियो: शिमला में झमाझम बरसे बादल, भारी बारिश से उफान पर आए नाले

22 Aug 2026

VIDEO: सड़क नहीं बनने से बीडीसी बैठक में जमकर हुआ हंगामा

Video: एचपी ने शुरू किया ‘नव्या’ सिलेंडर और डिजिटल बुकिंग

22 Aug 2026

Video: बच्चों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

22 Aug 2026

शिमला: टूटीकंडी स्कूल में हुआ अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम

22 Aug 2026

फतेहपुर में खड़े ट्रेलर से टैंकर टकराया, चालक की मौत

22 Aug 2026

फरीदाबाद के बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार पदक

22 Aug 2026

वीडियो: विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा विधायक दल ने किया प्रदर्शन, जानें क्या बोले सीएम और नेता प्रतिपक्ष

22 Aug 2026

Meerut: बारिश के बाद भैंसाली ग्राउंड स्थित सीएबी स्कूल के बाहर जलभराव

22 Aug 2026

हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर सख्त प्रहार, शहर छोड़ने या नशे का कारोबार छोड़ने की चेतावनी

22 Aug 2026

कुश्ती प्रतियोगिता: दंगल में सीतापुर के बच्चों ने दिखाया दम, पाया पहला स्थान, लखीमपुर दूसरे स्थान पर

22 Aug 2026

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सेक्टर 17 में 13 जिलों के 195 खिलाड़ी दिखाएंगे फिन स्विमिंग में दम

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed