फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Royal Dussehra of the Scindia royal family in Gwalior; Jyotiraditya Scindia performs 'Shastra Pujan'

विजयादशमी: ग्वालियर में सिंधिया राज परिवार का शाही दशहरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शस्त्र पूजन

Tue, 20 Oct 2026 09:54 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 09:54 PM IST
Royal Dussehra of the Scindia royal family in Gwalior; Jyotiraditya Scindia performs 'Shastra Pujan'

विजयादशमी के अवसर पर ग्वालियर में सिंधिया राज परिवार ने अपनी सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार शाही दशहरा मनाया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजसी वेशभूषा में गोरखी स्थित देवस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने रियासतकालीन शस्त्रों और राजचिन्हों का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान उनके बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया भी राजसी वेशभूषा में पिता के साथ मौजूद रहे और शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया।

रियासतकाल से चली आ रही परंपरा
दशहरे के अवसर पर सिंधिया राज परिवार की ओर से गोरखी स्थित देवस्थान में विशेष पूजा और शस्त्र पूजन की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी प्राचीन शस्त्रों, तलवारों और राजचिन्हों का पूजन किया गया। मान्यता है कि विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन करने से शक्ति और विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रियासतकाल में युद्ध और प्रशासन से जुड़े शस्त्रों को विशेष महत्व दिया जाता था। इसी विरासत का प्रतीक आज भी शाही दशहरे के आयोजन में देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें- कहीं दिखा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, तो कहीं बरसे अंगारे, शूर्पणखा दहन के साथ हुआ 'नशासुर' का नाश

पिता के साथ नजर आए युवराज महान
पूजा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया भी मौजूद रहे। दोनों ने राजसी परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना की और प्राचीन शस्त्रों का पूजन किया। शस्त्र पूजन के बाद राज परिवार के सेनापतियों और प्रजाजनों ने सिंधिया परिवार को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

शाही दशहरा देखने उमड़ी भीड़
गोरखी महल में आयोजित शाही दशहरे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राजसी वेशभूषा, प्राचीन शस्त्रों और दशहरे की पारंपरिक पूजा ने आयोजन को खास बना दिया। ग्वालियर में सिंधिया राज परिवार का यह आयोजन आज भी शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रमुख परंपराओं में शामिल है। विजयादशमी के मौके पर गोरखी में एक बार फिर राज परिवार की पुरानी परंपरा और राजसी विरासत की झलक देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक निकलेगी योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा

20 Oct 2026

VIDEO: गंगा के ऊपर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 100 विमान करेंगे हवाई करतब

20 Oct 2026

साई भजनों से भक्तिमय हुआ नाहन, प्रभात फेरी निकालकर मनाया श्री सत्य साई बाबा का अवतरण दिवस

20 Oct 2026

सोलन: कंडाघाट में दशहरा उत्सव की धूम, 50 फीट का रावण बना आकर्षण; कबड्डी में 13 टीमों ने दिखाया दम

20 Oct 2026

VIDEO: ग्राफिक्स की दुकान में भीषण आग, 12 लाख का सामान जलकर राख; दमकल पहुंचने से पहले बुझाई आग

20 Oct 2026
विज्ञापन

बरनाला हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

खरड़ की ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शाैरी के परिजनों को अमित शाह से नहीं मिल दिया गया

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

20 Oct 2026

Meerut: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नाथूराम गोडसे धाम में किया शस्त्र पूजन

20 Oct 2026

Meerut: क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्रों का पूजन और प्रदर्शन

20 Oct 2026

Meerut: कोतवाली और टीपी नगर में मिला अवैध पटाखों का भंडार, दो लोग पकड़े

20 Oct 2026

कानपुर: भीतरगांव इलाके में रिंद नदी और रामगंगा नहर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

20 Oct 2026

रामपुर बुशहर: सराहन दशहरा मेले में देवी-देवताओं का आगमन शुरू, आज निकलेगी भगवान रघुनाथ की रथयात्रा

20 Oct 2026

हसायन में छात्रा श्रेयशी बनीं एक दिन की एसओ

20 Oct 2026

Meerut: जाट महासभा भवन में शस्त्र पूजन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

20 Oct 2026

Meerut: छावनी में दशहरे के मेले की तैयारी पूरी, रावण का पुतला लगाया

20 Oct 2026

Meerut: छावनी रामलीला में कलाकारों ने किया भव्य मंचन

20 Oct 2026

Meerut: जिमखाना मैदान की रामलीला में कुंभकर्ण को नींद से जगाने का मंचन किया

20 Oct 2026

Meerut: रजबन रामलीला में अंगद और सुग्रीव संवाद का मंचन

20 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल के लिए हंगामा, पुलिस से भिड़ गए किसान; सामने आया वीडियो

20 Oct 2026

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत

20 Oct 2026

रामपुर बुशहर: निर्विरोध चुनी शलौटा पंचायत को समाजसेवी राजेश गुप्ता ने दिए पांच लाख रुपये

20 Oct 2026

अपर पुलिस महानिदेशक ने हाथरस में त्योहारों की सुरक्षा जांची

20 Oct 2026

भिवानी में मंगलामुखी समाज ने दादरी निवासी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, डेरे पर कब्जे का दावा

20 Oct 2026

Video: आगरा के ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे

20 Oct 2026

Video: अयोध्या में रामपथ पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

20 Oct 2026

Video: लखनऊ में NSUI कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, की नारेबाजी

20 Oct 2026

भिवानी में पुलिस ने पैदल गश्त कर बाजारों व मुख्य मार्गों की निगरानी की, त्योहार पर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा

20 Oct 2026

हांसी में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न: 9 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में विधायक ने दी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

20 Oct 2026

कैथल में 7.50 लाख की सरकारी पाइपें चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 110 पाइप की बरामद

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed