Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Accused arrested in case of theft of government pipes worth ₹7.50 lakh in Kaithal; 110 pipes recovered.
{"_id":"6ad7404f36492b08e800fcce","slug":"video-accused-arrested-in-case-of-theft-of-government-pipes-worth-rs750-lakh-in-kaithal-110-pipes-recovered-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में 7.50 लाख की सरकारी पाइपें चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 110 पाइप की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में 7.50 लाख की सरकारी पाइपें चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 110 पाइप की बरामद
कैथल। गांव रसूलपुर में पेयजल पाइपलाइन के लिए भेजी गई करीब 7.50 लाख रुपये की सरकारी पाइपें चोरी करने के आरोपी पलवल के गांव बरौका निवासी तालीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 110 पाइप बरामद हुई हैं। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 10 पाइप और वारदात में इस्तेमाल कैंटर बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में चोरी हुई सभी 120 पाइप बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव बरटा निवासी ठेकेदार कुलदीप सिंह ने थाना सीवन पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह करीब 15 वर्षों से जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार है। विभाग ने उसे गांव रसूलपुर में करीब सात किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का ठेका दिया था। इसके लिए उसने गांव में पाइपें भिजवाई थीं।
मजदूर उपलब्ध कराने के बहाने रची चोरी की साजिश
शिकायत के अनुसार पांच मई को निजामुद्दीन नामक व्यक्ति ने ठेकेदार को फोन कर मजदूर उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद उसने तीन मजदूर रसूलपुर भेज दिए। मजदूरों ने तीन दिन तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया। आरोप है कि 15 मई की रात निजामुद्दीन और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पाइपें कैंटर में लादकर चोरी कर लीं। अगले दिन ग्रामीणों से चोरी की जानकारी मिलने पर ठेकेदार ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।