{"_id":"67977c06ac0e9ad4f602acb6","slug":"10th-class-student-brutally-beaten-the-accused-took-the-student-hostage-by-leading-them-the-accused-made-a-video-of-beating-the-student-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2562187-2025-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 10वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट, आरोपियों ने पहले अगवा किया फिर मारपीट का वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 10वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट, आरोपियों ने पहले अगवा किया फिर मारपीट का वीडियो बनाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 08:13 PM IST
एक नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट, चप्पल और चांटे मारते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का छात्र के हाथ पकड़े हुए है, दो अन्य लड़के उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ बेल्ट मार रहे हैं। वीडियो में अपशब्द बोलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। पिटने वाला लड़का बार-बार यही कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया है। सोमवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामला डबरा देहात के 18 बीघा इलाके का है। देर रात इस मामले में FIR भी दर्ज हुई है। हमलावर छात्र को अपनी बहन से बात करने का कहते हुए पीट रहे हैं।
ग्वालियर जिले के डबरा स्थित सांई विहार कॉलोनी निवासी दसवीं के स्टूडेंट 17 वर्षीय किशोर ने रात परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि उसके पास एक दोस्त का कॉल आया था। जिसने बताया था कि 18 बीघा इलाके में तेरा दोस्त बॉबी बैठा है। तुम भी वहां आ जाओ। जब स्टूडेंट ने पूछा कि वहां क्या है, तो दोस्त ने कुछ सरप्राइज प्लानिंग की बात कही। स्टूडेंट जब वहां पहुंचा तो कोई नहीं था। जब वह जाने तो कॉल करने वाला तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इनमें से एक लड़के ने पीड़ित से पूछा कि तू मेरी बहन से फोन पर बात क्यों करता है? पीड़ित ने कहा कि वह किसी से बात नहीं करता। इतना सुनने के बाद सभी लड़कों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
जिस लड़के ने पूछा था कि मेरी बहन से बात क्यों करता है, आरोपी उसी के घर पीड़ित को बंधक बनाकर ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। एक लड़का उसके हाथ पकड़े रहा और दो अन्य लड़के पीठ पर कोड़ों की तरह बेल्ट बरसाते रहे। हाथ पकड़ने वाले लड़के ने पहले पीड़ित को कई चांटे मारे। फिर चप्पल उतारकर उसके गाल पर कई चप्पल मारी। आरोपियों का एक साथी लगातार पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा।
मारपीट के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाया कि यदि उसने किसी से इस बात का जिक्र किया या उनकी बहन से बातचीत की तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पूरे घटनाक्रम का 1 मिनट 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में छात्र पिटते हुए बार-बार यही कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया। वहीं डबरा देहात थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश का कहना है कि दोनों ही पक्ष नाबालिग है। मामला दर्ज कर नोटिसेबल अपराध होने पर आरोपियों को नोटिस देकर तलब किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।