{"_id":"68d3dd8b550cf900cc0aab60","slug":"junior-supply-officer-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-50-in-alirajpur-dhar-news-c-1-1-noi1401-3441928-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alirajpur News: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, समूह संचालक से मांगी थी पांच लाख की घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alirajpur News: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, समूह संचालक से मांगी थी पांच लाख की घूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: धार ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:21 PM IST
Link Copied
आलीराजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार को खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सामलाकूड़ क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य राशन दुकान के कार्यों को आगे बढ़ाने के नाम पर अधिकारी ने दुकान संचालक कमलेश सिंघाडिया से पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बार-बार दबाव बनाए जाने के कारण सिंघाडिया ने लोकायुक्त इंदौर से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पूरी कार्रवाई की योजना बनाई गई।
तय समय के मुताबिक आवेदक को आजाद नगर के बरझर स्थित सामलाकूड़ वेयरहाउस बुलाया गया। अधिकारी ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लाने को कहा। योजना के अनुसार आवेदक जैसे ही रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा और अधिकारी ने उसे अपने कब्जे में लिया, वैसे ही पहले से घेराबंदी किए लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। मौके से 50 हजार रुपये की राशि बरामद की गई।
लोकायुक्त अधिकारियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकारी लंबे समय से विभिन्न दुकानों और समूहों के संचालकों पर दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रहा था। टीम अब यह भी पता लगा रही है कि उसने और किन मामलों में वसूली की है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोग राहत की सांस ले रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से अधिकारी परेशान कर रहा था, जिससे दुकान संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। अब कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ जारी रखे हुए है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।