{"_id":"686bd56e677a9166390eeefb","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-left-home-saying-he-was-going-for-a-walk-was-found-the-family-suspects-that-some-accident-happened-to-the-deceased-the-police-is-investigating-dewas-news-c-1-1-noi1389-3141625-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dewas News: घर से घूमने का कहकर निकले युवक का मिला शव, परिजनों को संदेह उसके साथ हुआ है कोई हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: घर से घूमने का कहकर निकले युवक का मिला शव, परिजनों को संदेह उसके साथ हुआ है कोई हादसा
देवास के मेंढकी रोड पर युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक सुबह घर से घूमने का कहकर निकला था।युवक का शव आनंद नारायण पार्क कॉलोनी के सामने खाली पड़े मैदान में मिला। मैदान में जंगली झाड़ियों के कारण उसका शव दूर से दिखाई नहीं दे रहा था। आसपास कुछ कॉलोनियों का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां के मजदूरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। शव के पास शराब की बोतलों के साथ सल्फास के पैकेट भी मिले थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कल शाम को इसकी गुमशुदगी पत्नी ने थाने पर दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार विनोद पिता हरीनारायण वर्मा निवासी आनंद नारायण पार्क कॉलोनी अपने घर से सुबह करीब 6 बजे घूमने का कहकर निकले थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आए जिसके बाद आसपास तलाश किया, नहीं मिलने पर उनके भाई सिविल लाइन थाने पहुंचे जहां रात 9 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया था। सोमवार सुबह उनकी कॉलोनी के सामने खाली पड़े मैदान में विनोद का शव मिला। शव के पास सल्फास का पैकेट, शराब की बोतल व ग्लास सहित अन्य सामाग्री मिली है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
हमें संदेह है कि इनके कोई हादसा हुआ
भाई मनोज ने बताया कि विनोद की प्रेस की दुकान (लांड्री) है। सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी पर है। रविवार से लापता थे। रविवार सुबह से लेकर शाम तक सभी जगह तलाश किया था, लेकिन नहीं मिल पाए थे। परिजनों के मुताबिक वह प्रतिदिन टहलने के लिए सुबह निकलते थे लेकिन समय पर वापस आ जाते थे। सोमवार सुबह हमारे पास फोन आया कि झाड़ियों के पीछे कुछ मिला है। विनोद के कपड़े देखकर उसे पहचान गए। हमें संदेह है कि इनके साथ किसी प्रकार का कोई हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।