Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   SP Anand Kaladgi Promotes Local Potters by Buying Earthen Diyas on Diwali

दमोह: पटाखा बाजार में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले तो होगी कार्रवाई, एसपी ने दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
SP Anand Kaladgi Promotes Local Potters by Buying Earthen Diyas on Diwali

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि शुक्रवार रात शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगाए गए पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इसके बाद घंटाघर पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये खरीदे और छोटे व्यापारियों व कुम्हारों का उत्साह बढ़ाया।

पुलिस अधीक्षक ने जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में संचालित पटाखा बाजार में सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों, रेत की बोरियों और पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि परिसर में 50 से अधिक पटाखा दुकानें संचालित हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम मिले, जबकि जिन दुकानदारों ने जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की थीं, उन्हें तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर, रेत और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और पटाखा बाजार के भीतर वाहन लेकर न जाएं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जबलपुर नाका चौकी प्रभारी, सागर नाका चौकी प्रभारी और देहात थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध रूप से पटाखों की बिक्री किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से शांतिपूर्वक और सावधानी के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

पढ़ें: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी

स्थानीय दुकानों से दीये खरीदकर दिया प्रोत्साहन का संदेश
पटाखा बाजार के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि शुक्रवार रात शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने मिट्टी के दीये बेच रहे स्थानीय दुकानदारों से स्वयं दीये खरीदे और कुम्हारों व छोटे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया।

एसपी ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार पर स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों से मिट्टी के दीये एवं अन्य सामग्री खरीदनी चाहिए। इससे उनके कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और मेहनतकश परिवारों के घरों में भी खुशियों के दीप जल सकेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का अवसर है। आमजन स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी कर उनकी दीपावली को भी खुशहाल बनाने में सहभागी बनें।

आपात स्थिति में डायल 112 पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि पटाखे खरीदते और उनका उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर सूचना दें। निरीक्षण के दौरान देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद में अनाज मंडी में 10 लाख क्विंटल धान की आवक, तीन दिन बंद रहेगी खरीद

07 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज के स्कूलों में छाई दीवाली की रौनक, रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ गूंजी पटाखों की आवाज

07 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज में त्योहारों की भीड़ के बीच सड़कों पर उतरे एसपी और एएसपी

07 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर में डेढ़ करोड़ की तालाब भूमि भूमाफिया के चंगुल से आजाद

07 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजसी शृंगार, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

07 Nov 2026
विज्ञापन

पानीपत फ्लाईओवर पर तेल से भरा टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी, कई किलोमीटर लंबा जाम

07 Nov 2026

जींद: अस्पताल में मरीज की पिटाई पर भड़के डिप्टी स्पीकर, सीएमओ से बोले- अस्पताल बंद कर थाना या अखाड़ा बनवा दो

07 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: भीमताल में युवा महोत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति

06 Nov 2026

VIDEO: चंपावत में धनतेरस पर चमके बाजार: जिलेभर में हुआ 15 करोड़ रुपये का बंपर कारोबार

06 Nov 2026

धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, हर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन

06 Nov 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले लाल बिहारी यादव?

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर सराफा कारोबारियों की हुई चांदी, खूब खनका बर्तन बाजार

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर जमकर बरसे 'दाम', बाजारों में लगा भारी 'जाम'

06 Nov 2026

VIDEO: शुरू होने से पहले ही सिमटने लगा पशु मेला!, घोड़ा-घोड़ी खरीद कर लौटने लगे व्यापारी

06 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ी की मौत, खुले में पड़ा है शव; बीमार पशुओं के इलाज को व्यापारी किसान परेशान

06 Nov 2026

सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी

06 Nov 2026

VIDEO: बुद्ध प्रतिमा चोरी के दूसरे दिन गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद सुमन पहुंचे; पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

06 Nov 2026

VIDEO: महिला कबड्डी में बीएसए कॉलेज की टीम बनी उपविजेता

06 Nov 2026

हनी चौधरी हत्याकांड, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

06 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: महर्षि वाल्मीकि और महाराणा प्रताप चौक के नामकरण को हरी झंडी, बोर्ड बैठक में नोकझोंक

06 Nov 2026

दीपावली पर सजाने के लिए बाजार में झालर और बिजली की लड़ियों की बिक्री

06 Nov 2026

मेरठ: सरधना चर्च में कृपाओं की माता के महोत्सव का आयोजन, धर्मगुरुओं ने दिया प्रेम का संदेश

06 Nov 2026

मध्य प्रदेश: मुरैना में भाजपा के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में भी पहुंचे सीएम

06 Nov 2026

लड़कियों की सब जूनियर वर्ग में पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 5-1 से हराया

06 Nov 2026

एशियन गेम पदक विजेता रोहित यादव का हुआ अभिनंदन, VIDEO

06 Nov 2026

रोडवेज बस में टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रेलर, VIDEO

06 Nov 2026

सरस मेले में खूब बिके सोन अर्थ के गिफ्ट हैंपर, श्रीअन्न के लड्डू और कूकीज की रही मांग; VIDEO

06 Nov 2026

बेलसिया गांव के पास हुआ भीषण हादसा, टेंपो के उड़े परखच्चे; video

06 Nov 2026

मिर्जापुर शहर का कूड़ा टांड गांव में जमा, डेढ़ लाख टन कचरे से बिगड़े हालात;video

06 Nov 2026

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में समुदवा विद्यालय का रहा दबदबा;video

06 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed