{"_id":"67f37d50d59c25317c0eea2b","slug":"dead-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-were-found-in-the-room-damoh-news-c-1-1-noi1223-2808068-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कमरे में लटके मिले प्रेमी युगल के शव, रात में युवती को अपने घर लेकर पहुंचा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कमरे में लटके मिले प्रेमी युगल के शव, रात में युवती को अपने घर लेकर पहुंचा था युवक
दमोह जिले के बांदकपुर में रहने वाली युवती का शव बटियागढ़ थाना फुटेराकला निवासी शादीशुदा युवक के साथ सोमवार सुबह उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन दोनों शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले में 20 वर्षीय मृतक युवती के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मेरी बेटी को मार दिया। उन्होंने बताया कि रात 11:30 बजे तक बेटी घर में थी। देर रात करीब 2:25 पर देखा तो बेटी वहां से गायब थी। हम रात भर खोजते रहे। सुबह फुटेरा कला निवासी युवक राहुल के पिता जगदीश अठया ने फोन लगाकर बताया कि बेटी उनके घर है। हम अपने ससुर के साथ बेटी को लेने पहुंचे। आरोपियों ने हमें चाय पिलाई और कहा अपनी बेटी को ले जाओ। जब हम कमरे में पहुंचे तो मेरी बेटी और युवक राहुल अठया दोनों एक कमरे में फंदे से लटके मिले। मैं फुटेरा चौकी पहुंचा, कुछ देर बाद हम पुलिस को लेकर घर पहुंचे तब तक आरोपियों ने दोनों शवों की रस्सी काटकर नीचे रख दिया था। पिता ने बताया कि रविवार रात परिवार के लोगों ने उस लड़के को घर के आसपास घूमते हुए देखा था। मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी के युवक से कैसे संबंध थे। हमने उसकी शादी रोसरा गांव में तय कर दी थी, दो महीने बाद शादी थी, लेकिन उसके पहले बेटी की मौत हो गई।
मृतक युवक के चाचा जगदीश अठया ने बताया कि उन्हें पता चला कि राहुल लड़की को लेकर घर आ गया है। सुबह हमने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा कोई आवाज नहीं आई, तो हमने दरवाजा तोड़ दिया। जाकर देखा तो दोनों के शव लटके मिले। परिजनों को नहीं मालूम की युवती कैसे हमारे घर पहुंच गई। प्रेम प्रसंग से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जिस युवक के साथ युवती फंदे पर लटकी मिली है वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। युवती के परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर युवक के चाचा का कहना है कि वह आरोप लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि क्या हम उनकी बेटी के साथ अपने बेटे को भी फंदे से लटका सकते हैं।
युवक की पत्नी बोली दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग
मृतक युवक राहुल अठया की पत्नी अंजलि ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती मेरे पति को बार-बार फोन लगाकर यह धमकी देती थी कि वह उसे आकर ले जाए, नहीं तो वह मेरे पति को फंसा देगी। हम लोगों ने युवती के पिता को भी इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी कहीं तय कर दें। मेरा घर बर्बाद ना करें। दोनों के बीच फोन पर बात होती थी और युवती मेरे पति को धमकाती रहती थी। रात में मेरे पति यह कहकर घर से निकले कि वह अपने दोस्त के काम से दमोह जा रहे। रात 12:00 बजे उन्होंने कहा कि मुझे देर हो जाएगी। मैं सो गई सुबह मुझे मेरी सास ने बताया कि मेरा पति उस युवती को लेकर घर आ गया है। मैंने अपने परिजनों से कहा था कि दरवाजा खोल दो, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक युवती का पिता नहीं आता दरवाजा नहीं खोलेंगे सुबह दोनों फंदे से लटके मिले। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।