फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Congress Protest Over Vote Theft Allegations, Gyanesh Kumar Effigies Burnt

दमोह में कांग्रेस का हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच जलाए मुख्य चुनाव आयुक्त के तीन पुतले

Wed, 30 Sep 2026 07:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:07 PM IST
Damoh Congress Protest Over Vote Theft Allegations, Gyanesh Kumar Effigies Burnt

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को दमोह में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन शुरू कर दिया। पुलिस ने पुतले बुझाने और उन्हें कब्जे में लेने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।

एक पुतला पुलिस ने छीना, दो और जलाए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले एक पुतले में आग लगाई। पुलिसकर्मी उसे बुझाने के लिए दौड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो और पुतले तैयार कर उनका भी दहन कर दिया। पुलिस ने इन पुतलों को बुझाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है।

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े कार्यकर्ता, बैरिकेडिंग पर रोका
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने परिसर के प्रवेश मार्ग पर पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें- अनुपपूर: सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता

वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कथित फर्जी वोटिंग, वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया। पटेल ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

हर्ष यादव बोले- संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं
कांग्रेस के जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री हर्ष यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठा रही है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों से आवाज उठाने का आह्वान किया। यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग दोहराई।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं: कुशाल भारद्वाज, माकपा ने जोगिंद्रनगर में किया धरना

30 Sep 2026

नैनीताल: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

30 Sep 2026

दो अक्तूबर को हमीरपुर में रहेगा 'नो UPI डे', 20 व्यापार मंडलों का समर्थन; ग्राहकों से नकदी लाने की अपील

VIDEO: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोंचा, तड़पकर मौत

30 Sep 2026

VIDEO: यूपी में कानून व्यवस्था पर बोले अखिलेश यादव- सरकार और अधिकारियों पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

30 Sep 2026
विज्ञापन

Video: भाजपा ने चला ब्राह्मण दांव, साधे एक तीर से कई निशाने; यूजीसी मुद्दे को बैलेंस करने की कोशिश

30 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर के किसानों के उत्पाद अब ऑनलाइन भी बिकेंगे, एफपीओ तैयार करेगा अपना ऐप; हर शनिवार लगेगा समूह मेला

30 Sep 2026
विज्ञापन

Video: प्रदेश के दोनों संभागों से मिले मानसून की विदाई के संकेत

30 Sep 2026

Video: ध्वस्त होगा अवैध एसए अपार्टमेंट, नए सिरे से जारी होगा नोटिस

30 Sep 2026

मेरठ नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में आज आ सकता है फैसला, 22 गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस पूरी

30 Sep 2026

Video: राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में डॉ. शिखा भदौरिया का फोक म्यूजिक कार्यक्रम

30 Sep 2026

सीहोर: टाइगर की लगातार मौजूदगी से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सतर्क रहने के लिए कराई मुनादी,अकेले जंगल जाने पर रोक

30 Sep 2026

नोएडा: चार साल से मंदिर का इंतजार, टूटने की कार्रवाई से मायूस हुए बुजुर्ग और बच्चे

30 Sep 2026

दोस्त पुलिस: छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, 1090 हेल्पलाइन और साइबर फ्रॉड को लेकर किया गया जागरूक

30 Sep 2026

रोहतक में सीपीआई ने फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला

30 Sep 2026

सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बढ़ी बेचैनी

30 Sep 2026

जालंधर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, देवी तालाब मंदिर में टेका माथा

30 Sep 2026

शिमला: लालपानी स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 11 खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

30 Sep 2026

शाहजहांपुर: बारिश से रिटेनिंग वॉल टूटी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे छुट्टा पशु, हादसों का खतरा

30 Sep 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, शाही इमाम ने जताया कड़ा एतराज

देहरादून भाजपा पार्षद के घर लूट, अकेला नहीं था नौकर, साथी भी पहुंचे थे घर

30 Sep 2026

भाजपा पार्षद के घर परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट, नौकर फरार

30 Sep 2026

धार: रैलिंग तोड़कर 50 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, केबिन में लगी भीषण आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

30 Sep 2026

करनाल नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, बकाया वेतन न मिलने पर जमकर की नारेबाजी

30 Sep 2026

कानपुर: पीरोड हर सहाय कॉलेज में गूंजी शॉट की धमक, क्रिकेट ट्रायल में उतरे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

30 Sep 2026

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन: यूपीएसएसएफ की प्रदर्शनी और कमांडो सेल्फी पॉइंट ने खींचा ध्यान

30 Sep 2026

VIDEO: अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस में शैक्षिक भ्रमण करने पहुंचे स्कूल के बच्चे

30 Sep 2026

VIDEO: ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉईज एसोसिएशन की ओर से धरना प्रदर्शन

30 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक दंपती के शव रखकर प्रदर्शन, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, दो घंटे बाद माने परिजन

30 Sep 2026

कानपुर: घाटमपुर में उखड़ी सर्विस रोड का एनएचएआई ने शुरू कराया निर्माण

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed