{"_id":"6a30071cc0b9e5af30081715","slug":"housing-board-accountant-arrested-in-chhatarpur-while-accepting-a-bribe-of-rs4000-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4397621-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड का लेखापाल चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड का लेखापाल चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
छतरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाउसिंग बोर्ड विभाग में पदस्थ एक लेखापाल (अकाउंटेंट) को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने सागर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि हाउसिंग बोर्ड में लंबित विभागीय कार्य के एवज में संबंधित लेखापाल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।
सोमवार को तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपी लेखापाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत राशि सौंपी। जैसे ही आरोपी ने रुपए स्वीकार किए, पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को लेकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंची, जहां संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद शासकीय विभागों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।