{"_id":"6aad19d0cbeda1145b036997","slug":"video-ayathhaya-ka-tarana-ma-varathha-ka-btha-aakharakara-garama-sabha-ka-jamana-sa-hata-atakaramanae-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन में विरोध के बाद आखिरकार ग्राम सभा की जमीन से हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन में विरोध के बाद आखिरकार ग्राम सभा की जमीन से हटा अतिक्रमण
अयोध्या के तारुन में विरोध के बाद तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को आखिरकार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर दी। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिलाओं के विरोध के बीच जेसीबी से पक्की दीवार ढहा दी। कार्रवाई के बाद 0.142 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया।
मामला ग्राम ककोली के बिंदा दुबे का पुरवा का है। यहां ग्राम सभा की नवीन परती गाटा संख्या 954क की 0.142 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत थी। प्रशासन के अनुसार उक्त भूमि पर उषा दुबे ने पक्की दीवार बनाकर कब्जा कर रखा था। मामले में बेदखली का आदेश पहले ही पारित हो चुका था।
10 सितंबर को राजस्व टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन विरोध और सरकारी कार्य में बाधा के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई की।
उपजिलाधिकारी बीकापुर संतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक तारुन लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं ने विरोध जताया। प्रशासनिक टीम ने पहले परिसर से जानवरों को बाहर कराया। इसके बाद जेसीबी से पक्की दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया।
उधर, उषा दुबे का आरोप है कि कार्रवाई के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। उनका कहना है कि दीवार गिराए जाने से लकड़ी, उपली और अन्य घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। उन्होंने कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।