फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Balajipuram Witnesses a Divine Spectacle of Karva Chauth

एमपी: बैतूल के बालाजीपुरम में 500 से अधिक जोड़ों ने एक साथ किया करवा चौथ पूजन, 2003 से चली आ रही परंपरा

Thu, 29 Oct 2026 10:09 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 10:09 PM IST
Balajipuram Witnesses a Divine Spectacle of Karva Chauth

बैतूल जिले में स्थित देश के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध श्री रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां करीब 20 वर्षों से चली आ रही सामूहिक करवा चौथ की परंपरा इस वर्ष भी भव्य रूप में मनाई गई। आयोजन में 500 से अधिक जोड़ों ने एक साथ पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

श्री रुक्मणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया जाता है। बालाजीपुरम समिति की ओर से छोटे स्तर पर शुरू की गई यह परंपरा आज देशभर में प्रसिद्ध हो चुकी है। आयोजन में शामिल होने के लिए बैतूल और मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में जोड़े पहुंचते हैं।

इस वर्ष भी मंदिर परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचीं। यहां पंडितों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सामूहिक रूप से करवा चौथ की कथा सुनाई। कथा के बाद महिलाओं ने एक साथ करवा माता की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन तथा अखंड सौभाग्य की कामना की।

पढ़ें: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और अपने पति का दर्शन कर व्रत खोला। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। एक साथ 500 से अधिक जोड़ों द्वारा पूजन किए जाने का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

बालाजीपुरम समिति की ओर से आयोजन के लिए हर साल विशेष तैयारियां की जाती हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी जोड़ों के लिए पूजा सामग्री, बैठने की व्यवस्था, जलपान और प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा पति-पत्नी के पवित्र बंधन को और मजबूत करना है। वर्ष 2003 से लगातार जारी यह सामूहिक करवा चौथ आयोजन आज देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब में व्यापारी सुरक्षित नहीं, डर के माहौल में कर रहे कारोबार: सुखबीर बादल

गोंडा: श्रीलंका में गूंजा गोंडा के शिक्षक का शोध, चीनी उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों पर दिया व्याख्यान

29 Oct 2026

लखनऊ में बेटियां उत्थान फाउंडेशन ने प्रेसवार्ता करके बेटी व्रत आयोजन के बारे में दी जानकारी

29 Oct 2026

लखनऊ विवि के जियोलॉजी विभाग में मौजूद हैं धरती पर जीवन की शुरुआत के समय के नायब पत्थर

29 Oct 2026

लखनऊ में विश्व ट्रॉमा दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आयोजित किया गया जागरुकता सत्र

29 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में मौसम ने लिया यूटर्न, अलीगंज समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश

29 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा: कासना नहर पर छठ पूजा की तैयारियां शुरू, विशाल जागरण का भी होगा आयोजन

29 Oct 2026
विज्ञापन

धर्मशाला : शाम के समय कचहरी बाजार में उमड़ी भीड़ खरीदारी और जाम के बीच दिखा त्योहारी उल्लास

29 Oct 2026

गोंडा: सरदार पटेल ने मजबूत भारत की रखी नींव

29 Oct 2026

घर में लूट का पर्दाफाश, अलीगढ़ पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

29 Oct 2026

धर्मपुर: 18 लाख से धर्मपुर-छपाणु सड़क की जा रही चकाचक

29 Oct 2026

फरीदाबाद: वांछित आरोपी छांयसा यमुना पार झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार

29 Oct 2026

नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 18 डिग्री पहुंचा

29 Oct 2026

जींद में मताधिकार बचाने के लिए एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे जींद के हजारों लोग

29 Oct 2026

सोनीपत के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी

29 Oct 2026

काशी में सपा की बढ़त पर कार्यकर्ता बोले- 2027 में बनेगी अखिलेश यादव की सरकार

29 Oct 2026

मेरठ: सौरभ की मां रेनू देवी और पूनम पंडित जेल अधीक्षक से मिलीं, मुस्कान-साहिल की जेल अलग करने की मांग

29 Oct 2026

जालंधर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मजदूर को डराया, नशा तस्करी का आरोप लगाकर 3,200 रुपए लेकर फरार

29 Oct 2026

मोहाली: गमाडा ने गांव रायपुर में अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई

29 Oct 2026

हरिद्वार कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने पर जोर

29 Oct 2026

शाहजहांपुर: रोडवेज बसों में अधूरे इंतजाम, खिड़कियों के हुक-रबर गायब, शीशे टूटे

29 Oct 2026

अयोध्या: नौ माह बाद दिल्ली से गिरफ्तार हुआ अयोध्या जेल से फरार बंदी शेर अली

29 Oct 2026

अंबेडकरनगर: नवीन परती और चकमार्ग से कब्जा हटाने की कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

29 Oct 2026

वीडियो: करवाचौथ पर बाजार में खराब माैसम के कारण कम रही आवाजाही

29 Oct 2026

मोगा में 800 किलो चूरा पोस्त के साथ दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार

हांसी में यातायात नियमों का सख्ती से पालन: चालकों को किया जागरूक, काटे गए चालान

29 Oct 2026

फतेहाबाद के गोहाना में महिला मेडिकल कॉलेज में टोकन व्यवस्था का ट्रायल सफल, अब स्थाई रूप से लागू करने की तैयारी

29 Oct 2026

अयोध्या: भव्य दिखना शुरू हो गया दीपोत्सव

29 Oct 2026

फरीदकोट के जैतो में कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, दुकानदारों ने पांच युवकों को दबोचा

29 Oct 2026

छत्तीसगढ़: करण राठौर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को उम्रकैद; एक आरोपी दोषमुक्त

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed