{"_id":"6aedf1b653033592540ccbc1","slug":"video-video-thaval-para-ma-darana-sa-nagarana-athhakaraya-ka-thae-narathasha-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिवाली पर में ड्रोन से निगरानी, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिवाली पर में ड्रोन से निगरानी, अधिकारियों को दिए निर्देश
दिवाली पर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कई अहम निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बाजारों में ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी होगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, एंटी रोमियो स्क्वॉड और पिंक मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी।
महिलाओं से छेड़छाड़, जेबकतरों और चेन लूटने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। हजरतगंज, अमीनाबाद जैसे भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भारी पुलिस बल रहेगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो और मॉल में बीडीएस व डॉग स्क्वॉड से चेकिंग जारी है। त्योहार के दौरान मुख्य बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। पुलिस ने ग्रीन पटाखों के उपयोग और चिह्नित पार्किंग में वाहन खड़े करने की अपील की है। साइबर जालसाजों से सावधान रहने और अफवाह न फैलाने की भी हिदायत दी गई है।
शुक्रवार रात पुलिस कमिश्नर चौक सराफ मार्केट पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कारोबारियों से बातचीत भी की। उनके साथ जेसीपी एलओ बबलू कुमार, डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।