{"_id":"6ad4aa639b1c9f3dd20a0641","slug":"video-video-rayabral-rada-para-aathha-saugdhaka-para-fal-bl-fasalkara-gara-raha-thapahaya-vahana-calka-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली रोड पर आधी सड़क पर फैली बालू, फिसलकर गिर रहे दोपहिया वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली रोड पर आधी सड़क पर फैली बालू, फिसलकर गिर रहे दोपहिया वाहन चालक
तेलीबाग स्थित रायबरेली रोड पर साउथ सिटी पुलिस चौकी के सामने नेशनल हाईवे के मुख्य मार्ग पर बालू फैलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के आधे से अधिक हिस्से में बालू फैली हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किसी ठेकेदार ने निर्माण कार्य के लिए मंगाई गई बालू को हाईवे पर ही उतरवा दिया था। पिछले कई दिनों से बालू सड़क पर पड़ी है और धीरे-धीरे फैलकर बड़े हिस्से में जमा हो गई है।
बालू पर फिसल रहे दोपहिया वाहन
सड़क पर फैली बालू से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यहां से गुजरने वाले वाहन जब बालू के ऊपर से निकलते हैं तो उनके अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार दोपहिया वाहन चालक बालू के कारण फिसलकर गिर जाते हैं।
लोगों के मुताबिक, मुख्य मार्ग पर बालू पड़े रहने से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। इसके बावजूद हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क से बालू हटवाने की जरूरत जताई है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।