{"_id":"6ad614c8bd66a41a6f087d40","slug":"video-video-lkhanauu-ma-thashahara-para-anakha-parapara-cara-thhama-mathara-ma-haga-lkasha-ka-paja-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में दशहरे पर अनोखी परंपरा, चारों धाम मंदिर में होगी लंकेश की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में दशहरे पर अनोखी परंपरा, चारों धाम मंदिर में होगी लंकेश की पूजा
दशहरे पर जहां देशभर में रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रानी कटरा स्थित चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा की जाएगी। यहां बने रावण दरबार में दशहरे के दिन लंकेश की पूजा कर वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।
लखनऊ में ‘लंकेश’ के नाम से मशहूर विष्णु त्रिपाठी रामलीला में लंबे समय तक रावण का किरदार निभाते रहे। इसी भूमिका के चलते उनकी पहचान लंकेश के रूप में बन गई थी। वह भाजपा के पार्षद भी रह चुके थे। विष्णु त्रिपाठी हर साल चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा करते थे और इस परंपरा को निभाते रहे।
उनकी मृत्यु के बाद यह सवाल उठा था कि अब रावण की पूजा कौन करेगा और क्या यह परंपरा आगे जारी रह पाएगी। हालांकि, अब उनके बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। वे दशहरे के दिन रावण दरबार में पूजा करेंगे।
इस तरह एक ओर देशभर में रावण दहन के जरिए बुराई के अंत का संदेश दिया जाएगा, तो दूसरी ओर लखनऊ के चारों धाम मंदिर में रावण की पूजा के साथ एक पुरानी परंपरा जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।