{"_id":"6aad1d05085d8ad32c0f8773","slug":"video-video-khata-sa-thal-taka-ka-safara-thakha-raha-idaya-fada-ekasapa-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो
किसान के खेत से निकलकर लोगों की थाली तक पहुंचने वाले भोजन और पानी की पूरी प्रक्रिया की झलक इन दिनों गोमतीनगर स्थित रेगेलिया ग्रीन्स में लगी तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो-2026 में देखने को मिल रही है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से आयोजित 11वें संस्करण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
प्रदर्शनी में खाद्य उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, मशीनरी और पानी से जुड़े कारोबारियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। उद्यमी अपने उत्पादों और तकनीक का प्रदर्शन करने के साथ कारोबार से जुड़े नए अवसरों की जानकारी दे रहे हैं। यहां खाद्य पदार्थों के खेत से बाजार और फिर उपभोक्ता की थाली तक पहुंचने की प्रक्रिया को समझने का भी अवसर मिल रहा है।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि एक्सपो खाद्य उद्योग से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित करने के साथ नए कारोबारी संपर्क बनाने का अवसर दे रहा है। आईएफएक्स के अध्यक्ष और आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष विकास खन्ना ने बताया कि युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की संभावनाओं से जोड़ने के लिए उन्हें कारोबार शुरू करने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, महासचिव दीपक कुमार बजाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष एवं आईएफएक्स के सह-अध्यक्ष वैभव अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। एक्सपो 20 सितंबर तक चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।