{"_id":"6aad310458c76a43170cc32d","slug":"school-vehicles-checked-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1925708-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 66 स्कूली वाहनों की हुई चेकिंग, 17 मिले अनफिट, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 66 स्कूली वाहनों की हुई चेकिंग, 17 मिले अनफिट, चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने तीसरे दिन भी स्कूली वाहन जांचें
लखनऊ। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से शुक्रवार को भी अनफिट स्कूली वाहनों की जांच की गई। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 66 स्कूली वाहनों को जांचा गया। इस दौरान 17 वाहनों में कमियां पाई गईं, जिनका चालान किया गया।
आरटीओ, प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को एआरटीओ आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच अभियान चलाया गया। माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज, माउंट कार्मेल स्कूल और सेंट फ्रांसिस स्कूल में वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की पड़ताल की गई। निर्धारित सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण किया गया। 17 वाहनों में कमियां मिलीं, जिस पर उनके विरुद्ध चालान किया गया। इन वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त हो गए थे।