{"_id":"6b0a6a8202e1ced8e309e961","slug":"video-video-kashava-maraya-bl-yapa-ma-80-ka-jagaha-haga-120-sasatha-403-ka-jagaha-karab-605-vathhayaka-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केशव मौर्य बोले- यूपी में 80 की जगह होंगे 120 सांसद, 403 की जगह करीब 605 विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केशव मौर्य बोले- यूपी में 80 की जगह होंगे 120 सांसद, 403 की जगह करीब 605 विधायक
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक को देश के हित में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। शुक्रवार को कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बाधा डालने का काम किया है।
केशव मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देश की मातृशक्ति याद रखेगी। प्रस्तावित बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा सांसदों की संख्या 80 से बढ़कर 120 हो जाएगी। वहीं, विधानसभा में मौजूदा 403 सीटों के मुकाबले करीब 605 विधायक होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।