{"_id":"6abba609db68d6d1fe0eec50","slug":"video-video-kakara-saecasa-ma-garabhavata-mahalo-ka-bta-haijana-kata-savasathaya-ka-parata-kaya-jaganprka-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: काकोरी सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बांटी हाइजीन किट, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: काकोरी सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बांटी हाइजीन किट, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
गुड हेल्थ केयर सोसायटी की ओर से काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी बीडीओ काकोरी श्वेता मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को हाइजीन किट वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, जरूरी टीकाकरण, पौष्टिक आहार और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी। प्रसव के बाद मां और नवजात की स्वच्छता व देखभाल के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम डॉ. केडी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक निदा फातिमा ने कहा स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ संस्था के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।