{"_id":"6b094b0ce3b183775b0f8dbe","slug":"video-video-kab-taka-itajara-karauthaghatana-sa-pahal-ha-faliiovara-para-thaugdhana-lga-thapahaya-vahana-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कब तक इंतजार करें...उद्घाटन से पहले ही फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कब तक इंतजार करें...उद्घाटन से पहले ही फ्लाईओवर पर दौड़ने लगे दोपहिया वाहन
ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत टीले वाली मस्जिद से डालीगंज तक बने फ्लाईओवर का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली से पहले जनता को इस पुल की सौगात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका उद्घाटन टलता रहा। इसके बाद 24 नवंबर को शुभारंभ की चर्चा हुई, मगर 27 नवंबर तक भी पुल आम लोगों के लिए नहीं खुल सका।
लंबे इंतजार के बीच अब लोगों ने खुद ही रास्ता निकाल लिया है। फ्लाईओवर के एक हिस्से में खाली जगह देखकर दोपहिया वाहन चालकों ने वहां से निकलना शुरू कर दिया है। यानी आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही लोगों ने पुल पर आवाजाही शुरू कर दी है।
फ्लाईओवर का निर्माण लोगों को आवागमन में सुविधा देने के लिए किया गया है, लेकिन उद्घाटन में देरी के चलते इसका लाभ अब तक आम जनता को नहीं मिल पाया है। ऐसे में लोगों के बीच सवाल है कि आखिर इस पुल को आवागमन के लिए कब खोला जाएगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।