Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman attacked with acid and a knife after refusing marriage proposal

Lucknow News: शादी से इन्कार पर युवती पर फेंका तेजाब, चाकू से हमला

Mon, 30 Nov 2026 03:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with acid and a knife after refusing marriage proposal
लखनऊ। हुसैनगंज के उदयगंज इलाके में रविवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना हुई। शादी से इन्कार करने पर युवती के दूर के रिश्तेदार तौसीफ उर्फ मन्ना ने घर में घुसकर उस पर तेजाब फेंकने के साथ चाकू से वार किया। इससे उसका चेहरा व शरीर झुलस गया। गले पर चाकू से वार के गहरे जख्म भी हैं। आरोपी ने युवती के माता-पिता पर भी चाकू से हमला किया। तेजाब की छींटें पड़ने से युवती का छोटा भाई और आरोपी भी झुलस गया। खुद को फंसता देख आरोपी ने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कंप्यूटर ठीक करने का काम करने वाला तौसीफ युवती के घर से कुछ दूरी पर ही रहता है। युवती के पिता बढ़ई हैं और पत्नी व 10 वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं। युवती लालबाग के निजी कॉलेज में इंटर की छात्रा है। तौसीफ का उसके घर आना-जाना था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती और उसके परिजन राजी नहीं थे।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे तौसीफ घर में घुसा और कमरे में सो रही उनकी बेटी पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। पास में सो रहे छोटे भाई के अलावा तेजाब की कुछ छींटे तौसीफ के हाथ पर भी पड़ीं, जिससे दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने हिम्मत दिखाकर छीना चाकू
युवती और उसके भाई के शोर मचाने पर माता-पिता की नींद खुल गई। दोनों कमरे में पहुंचे तो तौसीफ ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। युवती के पिता के चेहरे, सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। मां के चेहरे, हाथ और सीने पर चाकू लगा। घायल होने के बावजूद युवती की मां ने आरोपी को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख तौसीफ ने अपने हाथ की नस काट ली। इस पर युवती की मां ने किसी तरह उसके हाथ से चाकू छीन लिया। तौसीफ ने भागने का प्रयास किया तो उसे चाकू मारने की धमकी देकर दबोच लिया। तब तक शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए थे।


चाचा ने दर्ज कराई एफआईआर
डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती, उसके माता-पिता, छोटे भाई और तौसीफ को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल युवती और आरोपी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इंदिरानगर निवासी युवती के चाचा ने तौसीफ के खिलाफ हत्या के प्रयास और तेजाब से हमला करने की एफआईआर हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से तेजाब की दो बोतलें और चाकू मिला है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि तौसीफ और युवती को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया है। आरोपी के हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब से झुलसने के घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed