{"_id":"6a9a9a1dee41396dcc09aa7e","slug":"video-video-hanamana-asha-ka-ekatara-shabhanava-sataya-lkhanauu-ma-paramanata-sanama-ka-kaya-uthaghatana-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या लखनऊ में, 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या लखनऊ में, 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का किया उद्घाटन
राजधानी के सीतापुर रोड पर मनोरंजन के नए केंद्र 'प्रॉमिनेंट सिनेमा' का आज भव्य आगाज हुआ। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की अभूतपूर्व सफलता के बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता और लखनऊ के ही रहने वाले शोभिनव सत्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इस एंटरटेनमेंट हब का भव्य उद्घाटन किया।
प्रॉमिनेंट सिनेमा के मालिक अमित श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही शोभिनव सत्या कार्यक्रम में पहुंचे, पूरा परिसर तालियों और नारों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
अपनी माटी में मिले इस अपार प्यार से गदगद शोभिनव ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लखनऊ उनका अपना घर है और यहां दर्शकों का मनोरंजन के लिए ऐसा अत्याधुनिक मंच मिलना बेहद खुशी की बात है।
सिनेमा के ओनर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित यह नया सिनेमा हॉल दर्शकों को विश्वस्तरीय साउंड, 4K डिस्प्ले और आरामदायक सिटिंग का बेजोड़ अनुभव देगा। उद्घाटन के पहले ही दिन थिएटर के बाहर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।