फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for four fair price shops in Bakshi Ka Talab will be accepted from September 14.

Lucknow News: बख्शी का तालाब में चार उचित दर दुकानों के लिए आवेदन 14 से

Fri, 11 Sep 2026 04:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
Applications for four fair price shops in Bakshi Ka Talab will be accepted from September 14.
दौलतपुर, सरायदामू और पैकरामऊ समेत चार ग्राम पंचायतों में होगी नियुक्ति, 13 अक्तूबर शाम पांच बजे तक जमा होंगे आवेदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में रिक्त चार उचित दर दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और 13 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक चलेगी। निर्धारित अर्हता रखने वाले स्थानीय निवासी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
दौलतपुर, और सरायदामू ग्राम पंचायत में अनारक्षित श्रेणी, पैकरामऊ में अन्य पिछड़ा वर्ग और सोनवा में अनारक्षित महिला आरक्षण के अनुसार दुकानों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन का निर्धारित प्रारूप 14 सितंबर से 13 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक किसी भी कार्यदिवस में आपूर्ति कार्यालय कक्ष संख्या 35, तहसील बख्शी का तालाब से 500 रुपये नकद जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा। पूर्ण आवेदन सभी संलग्नकों के साथ 13 अक्तूबर शाम पांच बजे तक इसी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों पर तहसील स्तरीय चयन समिति विचार करेगी और लाटरी पद्धति से उचित दर विक्रेता का चयन किया जाएगा। लाटरी की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed