{"_id":"6aeb2efdab7679eb850ad250","slug":"video-video-hamagarada-bharata-ka-vataga-lsata-jara-karana-ka-maga-vathhanasabha-ka-bhara-paratharashana-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: होमगार्ड भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: होमगार्ड भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग, विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे अभ्यर्थी विधानसभा गेट के पास धरने पर बैठ गए और भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उनका कहना है कि दूसरी भर्तियों में चयन होने के बाद होमगार्ड भर्ती के 15 से 20 हजार पद रिक्त रहने का अनुमान है। ऐसे में प्रतीक्षा सूची जारी कर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, जिससे प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।
अभ्यर्थियों ने संबंधित विभाग को भर्ती नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की। उनका कहना है कि प्रतीक्षा सूची जारी होने से भर्ती प्रक्रिया में आगे चयन की संभावना बनेगी।
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।