{"_id":"6ae73d1434715adac8034def","slug":"video-video-gashal-ma-tana-shada-lgata-samaya-haiitashana-lina-ka-capata-ma-aaya-majathara-mata-satha-ghayal-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गौशाला में टीन शेड लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत; साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गौशाला में टीन शेड लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत; साथी घायल
जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित नगर निगम की श्री लक्ष्मण गौशाला में रविवार सुबह टीन शेड लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाराबंकी निवासी मजदूर नबी हसन (22) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजू घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गौशाला में मजदूर टीन शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान शेड में इस्तेमाल की जा रही लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। तेज धमाके के साथ करंट फैल गया और नबी हसन शेड से दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू घायल हो गया।
घटना की सूचना पर गौशाला प्रबंधक गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि नबी हसन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।