{"_id":"6ac397eb01e54174a608e1d2","slug":"video-video-garama-rajagara-savaka-ka-ika-garadana-ma-paratharashana-manathaya-ka-maga-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ग्राम रोजगार सेवकों का इको गार्डन में प्रदर्शन, मानदेय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ग्राम रोजगार सेवकों का इको गार्डन में प्रदर्शन, मानदेय की मांग
इको गार्डन में सोमवार को प्रदेशभर से आए ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नियमितीकरण, 44 हजार रुपये मानदेय और लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग उठाई।
प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, संगठन मंत्री विजय सिंह और सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। संघ ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में ग्राम रोजगार सेवकों के लिए 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की भी मांग की।
इसके अलावा ईपीएफ से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने, संविदा श्रम उन्मूलन अधिनियम लागू करने और ग्राम रोजगार सेवक पद का नाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग भी रखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।