{"_id":"6b027ee7ede3e634f704ff37","slug":"body-of-labourer-missing-for-four-days-was-found-in-drain-in-lucknow-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बांक नाले में मिला चार दिन से लापता मजदूर का शव, घर से काम पर जाने को निकला था; फिर कभी नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बांक नाले में मिला चार दिन से लापता मजदूर का शव, घर से काम पर जाने को निकला था; फिर कभी नहीं लौटा
Sun, 22 Nov 2026 11:21 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:21 AM IST
सार
लखनऊ में 19 नवंबर से लापता मजदूर का शव रविवार को बांक नाले में उतराता मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चार दिन से लापता मजदूर का शव रविवार को बांक नाले में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना निगोहां थाना क्षेत्र के परसपुर ठठ्ठा गांव की है। गांव निवासी सियाराम के मुताबिक, उनका बेटा सुरेंद्र कुमार 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कोई जानकारी न मिलने पर शनिवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
इधर, रविवार को दयालपुर स्थित बांक नाले में युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
