{"_id":"6ac641a323cbf5ae620a839a","slug":"video-video-gamata-ka-jalsatara-bugdhhana-sa-umaravakhaugdha-ma-bugdhha-mashakal-thathha-dhana-ka-majabra-kasana-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती का जलस्तर बढ़ने से उमरावखेड़ा में बढ़ी मुश्किलें, दूध ढोने को मजबूर किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती का जलस्तर बढ़ने से उमरावखेड़ा में बढ़ी मुश्किलें, दूध ढोने को मजबूर किसान
दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड अंतर्गत उमरावखेड़ा गांव में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जलभराव के चलते गांव में आवागमन प्रभावित है।
किसानों को मवेशियों के लिए चोकर और अन्य जरूरी सामान नाव के सहारे ले जाना पड़ रहा है।किसानों ने बताया कि मवेशियों का दूध भी बड़े कैनों में भरकर नाव से बाहर लाया जा रहा है। इसके बाद दूध को मंडी तक पहुंचाया जाता है। अत्यधिक जलभराव के कारण खेतों से हरा चारा नहीं मिल पा रहा है।
इससे मवेशियों के दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि दूध की मात्रा और गुणवत्ता प्रभावित होने से उन्हें अपेक्षित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक,बाढ़ के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के साथ पशुपालन भी मुश्किल होता जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से मवेशियों के लिए चारे और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।