{"_id":"6abd2066f870da13a900f8c6","slug":"video-video-edaema-ka-gaugdha-rakakara-paratharashana-nava-calna-ka-maga-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एडीएम की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, नाव चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एडीएम की गाड़ी रोककर प्रदर्शन, नाव चलाने की मांग
फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी और पवन विहार में जलभराव से परेशान लोगों ने बुधवार शाम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा प्रभारी पूजा शुक्ला के साथ स्थानीय लोगों ने मामा कॉलोनी से गुजर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश की गाड़ी रोककर नारेबाजी की और राहत की मांग की।
पूजा शुक्ला शाम को दोनों कॉलोनियों में पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव के बावजूद प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मामा कॉलोनी में निजी नाव चल रही है। इससे लोगों को आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने गोमती का पानी कॉलोनी में आने से रोकने और आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराने की मांग की।
इसी दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश काफिले के साथ वहां से गुजरे। लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और अपनी समस्याएं बताईं। पूजा शुक्ला ने भी जलभराव से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने और नाव चलाने का अनुरोध किया। इसके बाद पूजा शुक्ला ने नगर आयुक्त से फोन पर बात की और प्रभावित इलाकों में जल्द राहत पहुंचाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी के साथ गोमती का पानी बस्तियों में आने से रोकने के स्थायी इंतजाम की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।