{"_id":"6921bbd528ac98be43059333","slug":"video-video-calta-kara-ma-taja-thhamaka-kachha-ha-sakada-ma-aaga-ka-gal-bna-ilkataraka-kara-para-gaugdha-ha-gaii-rakha-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलती कार में तेज धमाका, कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक कार, पूरी गाड़ी हो गई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलती कार में तेज धमाका, कुछ ही सेकंड में आग का गोला बनी इलेक्ट्रिक कार, पूरी गाड़ी हो गई राख
लखनऊ के पारा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आलमनगर पुल उतरते ही एक इलेक्ट्रॉनिक कार में अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ ही पलो में कार आग का गोला बन गई। देखते-ही-देखते लपटें इतनी विकराल हो गईं कि पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर राख हो गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार काकोरी के दशहरी मोड़ निवासी मोहम्मद फरमान अली जो पेशे से ज्वेलर्स कारोबारी हैं, कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनका वाहन आलमनगर पुल से उतरा तभी पीछे की ओर जोरदार धमाका हुआ और शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग फैल गई।
आग लगते ही फरमान अली किसी तरह कार से बाहर छलांग लगाकर निकल आए और उनकी जान बच गई। हालांकि, कार में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, तीन लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई जबकि कार पूरी तरह खाक हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।