फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man killed, grandson injured in dispute over minor collision

Lucknow News: मामूली टक्कर के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पोता घायल

Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly man killed, grandson injured in dispute over minor collision
मगन बिहारी की फाइल फोटो।
गुडंबा। मड़ियांव थाने से 200 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में कबाड़ी ने बीकॉम छात्र और उसके 72 वर्षीय दादा पर चाकू से हमला कर दिया। पोते को बचाने पहुंचे दादा के सीने पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोते का इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी ई ऑटो से भाग निकला।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ नवीन सिंह के मुताबिक, भरतनगर, इंदलगंज निवासी मगन बिहारी तिवारी नगर निगम से सेवानिवृत्त थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह पोते संकल्प तिवारी के साथ स्कूटी से बिजली का बिल जमा करने गए थे। लौटते समय सीतापुर रोड पर कृष्णलोक कॉलोनी के सामने देशी शराब के ठेके के पास उनकी स्कूटी की कबाड़ी राजकुमार उर्फ मलाई से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर संकल्प और राजकुमार में हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार ने चाकू निकालकर संकल्प पर हमला कर दिया। उसके हाथ में चोट आई।
विज्ञापन

पोते पर हमला होते देख मगन बिहारी उसे बचाने पहुंचे। आरोप है कि राजकुमार ने उनके सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मगन बिहारी मौके पर गिर पड़े। आरोपी सड़क पार कर ई ऑटो से भाग गया। लोगों ने दादा-पोते को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मगन बिहारी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर समय से मौके पर न पहुंचने और कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में भागता दिखा आरोपी वारदात ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी वारदात के बाद भागता दिख रहा है। एडीसीपी के मुताबिक, पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी के केशवनगर स्थित मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहने की जानकारी मिली है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हत्या की सूचना पर सपा प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने के साथ घायल संकल्प के इलाज का खर्च सरकार से दिलाने की मांग की। उन्होंने गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

दादा की मौत से मातम, पोते की सलामती की दुआ
मगन बिहारी तिवारी की मौत की खबर मिलते ही भरतनगर के इंदलगंज स्थित घर में मातम छा गया। दरवाजे पर रिश्तेदारों की भीड़ थी और अंदर से रोने की आवाजें आ रही थीं। परिजन ट्रॉमा सेंटर में भर्ती संकल्प की सलामती की दुआ कर रहे थे।
मगन बिहारी मूलरूप से सीतापुर के अटरिया क्षेत्र के उनई का कोठार गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी माया देवी, बेटे प्रदीप, बहू पुष्पा, पोते संकल्प, ओम और पोती प्राची के साथ भरतनगर में रहते थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। नगर निगम से कार्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त मगन बिहारी परिवार की जिम्मेदारियों में लगातार साथ देते थे। उनके बेटे प्रदीप नगर निगम में ठेकेदार हैं। पोती प्राची बीकॉम अंतिम वर्ष, संकल्प बीए प्रथम वर्ष और ओम हाईस्कूल के छात्र हैं।
ससुर की मौत की खबर सुनकर पुष्पा बदहवास हो गईं। वह बार-बार संकल्प का हाल पूछती रहीं। पति को खोने के सदमे में माया देवी भी टूट गईं। प्रदीप उन्हें और बेटे ओम को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। घर पर रह गए परिजन अस्पताल से आने वाली हर सूचना का इंतजार करते रहे। मोबाइल फोन की घंटी बजते ही सभी की जुबान पर एक ही सवाल होता- संकल्प अब कैसा है।

घटना से लोगों में नाराजगी
मड़ियांव थाने से करीब 200 मीटर दूर बीच सड़क पर हुई चाकूबाजी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि थाने के इतने करीब वारदात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि जब थाने के पास ही लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम रास्तों और बाजारों में सुरक्षा का क्या भरोसा।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

मगन बिहारी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed